Milk Price: अमूल के बाद अब इस कंपनी ने भी दूध के दाम किए महंगे, गोल्ड की कीमत में 4 तो टोंड में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी
अमूल और मदर डेयरी के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी एक कंपनी ने दूध के दाम महंगे कर दिए हैं। आईए जानते हैं दूध की नई कीमतें...
- भारत
- 3 min read

मदर डेयरी और अमूल ने 12 नवंबर 2026 से दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके ऐलान के साथ ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी एक कंपनी ने दूध के दाम महंगे कर दिए हैं।
लखनऊ दुग्ध संघ ने दूध की लागत में हुई लगातार वृद्धि का हवाला देते हुए पराग दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 12 नवंबर 2026 की शाम की सप्लाई से प्रभावी हो जाएगी। इस घोषणा के साथ ही आम जनता की रसोई के बजट पर महंगाई की एक और नई मार पड़ी है।
पराग नई कीमतें क्या होंगी?
- पराग एफसीएम गोल्ड दूध: 1 लीटर पैकेट अब 72 रुपये की जगह 76 रुपये में मिलेगा (4 रुपये की बढ़ोतरी)। 500 मिलीलीटर पैकेट 36 रुपये से बढ़कर 38 रुपये (2 रुपये की बढ़ोतरी) हो जाएगा।
- पराग टोन्ड मिल्क: 1 लीटर पैकेट की कीमत 59 रुपये से बढ़कर 61 रुपये हो गई है (2 रुपये की बढ़ोतरी)। 500 मिलीलीटर पैकेट 30 रुपये के बजाय 31 रुपये (1 रुपये की बढ़ोतरी) में उपलब्ध होगा।
लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कच्चे दूध के संग्रहण, प्रोसेसिंग और ट्रांसपोर्टेशन की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी वजह से कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया था। संघ ने स्पष्ट किया है कि 12 नवंबर की सुबह तक पराग दूध पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध रहेगा। शाम की सप्लाई से नई दरें लागू हो जाएंगी।
मदर डेयरी और अमूल की नई कीमतें
वहीं, मदर डेयरी और अमूल के भैंस का फुल क्रीम दूध- इसमें सबसे ज्यादा 6 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
Advertisement
- मदर डेयरी और अमूल के भैंस का फुल क्रीम दूध जिससे इसकी कीमत 80 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
- फुल क्रीम पैकेज्ड दूध- इसकी कीमत में 4 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह 72 रुपये के बजाय अब 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
- गाय का दूध- इसकी कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर (3 रुपये की वृद्धि) हो गई है।
- पैकेज्ड टोंड दूध- यह 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।
- थोक वेंडिंग मशीनों (टोकन) के जरिए मिलने वाला टोंड दूध 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- डबल टोंड दूध- इसकी दर 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।