अपडेटेड 10 March 2023 at 08:18 IST
FNG Expressway: फरीदाबाद से गाजियाबाद तक का सफर होगा आसान, नोएडा समेत इन शहरों की बढ़ेगी रफ्तार
FNG Expressway के रुके हुए काम को यूपी सरकार ने दिखाई हरी झंडी। अब 30 मिनट के अंदर ही फरीदाबाद से गाजियाबाद जा सकेंगे।
- भारत
- 2 min read

Uttar Pradesh के नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुड़गांव के बीच का सफर जल्द आसान होने वाला है। दरअसल Noida Faridabad Ghaziabad Expressway को हरी झंडी मिल गई है। सालों से इस एक्सप्रेस वे पर लगे ब्रेक को यूपी सरकार ने हटा दिया है। इसके साथ ही अब Delhi NCR के लोगों को इस रूट में अब जाम से निजात मिलने जा रहा है।
बता दें, नोएडा अथॉरिटी ने छिजारसी गांव के बसावट वाली जगह से एक्सप्रेसवे के निर्माण करने का फैसला लिया है। 2023 के आखिरी तक इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से तैयार होने की संभावना जताई जा रही है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से फरीदाबाद से गाजियाबाद जाने में केवल 30 मिनट का समय लगेगा। 56 किमी लंबे इस एक्सप्रेस वे से लोगों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।
बता दें, FNG एक्सप्रेसवे की नोएडा में 17 किमी लंबी सड़क बननी है। हैरानी की बात ये है कि इसका लगभग 70 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे में तकरीबन छह लेन होगा। प्लान के अनुसार नोएडा की तरफ एक्सप्रेसवे को पहले ही यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
FNG एक्सप्रेसवे को लेकर हरियाणा और यूपी सरकार के बीच क्या था विवाद?
बता दें, इस एक्सप्रेसवे के लिए यमुना नदी पर पुल बनने को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार के बीच विवाद चल रहा था। दरअसल ये विवाद यमुना नदी पर बनने वाले पुल में लगने वाले बजट को लेकर था। हालांकि लंबे समय के बाद इस विवाद का समाधान निकाल लिया गया है और अब पुल के निर्माण का आधा-आधा खर्च दोनों प्रदेश की सरकारें उठाएंगी। 1989 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई थी। लेकिन दोनों प्रदेश की सरकार के बीच इस विवाद की वजह से काम पर ब्रेक लग गया था। हालांकि अब इस ब्रेक को हटाकर दोनों प्रदेश की सरकार ने विवाद को सुलझा लिया है। और आखिरकार सालों से रुके हुए इस एक्सप्रेसवे पर जल्द ही तेज रफ्तार से वाहनें दौड़ेगी।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: भारत पहुंची ऑस्ट्रेलियाई सेना की टीम ने किया शत्रुजीत ब्रिगेड का दौरा, CDS जनरल बिपिन रावत ने की थी शुरुआत
इसे भी पढ़ें: किनको पहुंचाया फायदा, मिसिंग डॉक्यूमेंट कहां है... सिसोदिया से ED ने 8 घंटे में क्या-क्या पूछा?
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 10 March 2023 at 08:18 IST