कश्मीर में घने कोहरे के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित

Kashmir: कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Flights Diverted amid Dense Fog
Flights Diverted amid Dense Fog | Image: PTI

Kashmir: कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह श्रीनगर समेत कश्मीर में घना कोहरा छाया रहा। उन्होंने बताया कि कोहरे की वजह से खराब दृश्यता के कारण हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित हुआ और सुबह की सभी उड़ानें विलंब से संचालित हुईं।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘श्रीनगर हवाई अड्डे पर खराब दृश्यता के कारण अभी तक किसी भी उड़ान का आगमन तथा प्रस्थान नहीं हुआ है।’’

सभी विमानन कंपनियों ने दृश्यता में सुधार होने तक अपनी सुबह की उड़ानों के समय में फेर बदल किया है।

Advertisement

श्रीनगर हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण लगातार दूसरे दिन हवाई यातायात प्रभावित रहा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जब इरादे नेक, तो नतीजे भी संतोषजनक...', ग्रामीण भारत महोत्सव कार्यक्रम में बोले PM मोदी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड