अपडेटेड 9 January 2025 at 13:04 IST

Weather: घने कोहरे के कारण रांची हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित, जानें...

घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Navi Mumbai Airport Completes First Commercial Flight Test Successfully
Weather: घने कोहरे के कारण रांची हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित, जानें... | Image: PTI

घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे तक हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ, वहीं खराब दृश्यता के कारण चार उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा…

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा, ‘‘ सुबह से खराब दृश्यता के कारण रांची हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ है। सभी उड़ानों में देरी होने की संभावना है। चार उड़ानों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।’’ रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। विमान उतरने के लिए न्यूनतम दृश्यता 1200 मीटर होनी चाहिए।’’

कोहरे के अलावा झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति भी है और लोहारदगा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस है। चतरा में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हजारीबाग में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

रांची में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, इसके बाहरी इलाके नामकुम और कांके में क्रमशः 3.7 और 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आनंद ने कहा कि देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - मासिक दुर्गाष्टमी आज, जरूर करें नवदुर्गा स्तोत्र का पाठ

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 9 January 2025 at 13:04 IST