अपडेटेड 28 January 2026 at 14:48 IST

Ajit Pawar Death: क्रैश लैंडिंग में विमान सवार 5 लोगों की मौत, सभी के शव पूरी तरह जल गए; फिर कैसे हुई अजित पवार की शिनाख्त?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया, जिसमें चार अन्य लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा इतना भयावह था कि शव की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया।

Follow : Google News Icon  
 Ajit Pawar's Aircraft Tragedy
Ajit Pawar's Aircraft Tragedy | Image: Republic

Ajit Pawar Death: देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद दुखद भरा है। एनसीपी के प्रमुख नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार अब नहीं रहे। भीषण विमान हादसे में उनके साथ चार अन्य लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि विमान पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।

दरअसल, अजित पवार आज, 28 जनवरी की सुबह चार्टर फ्लाइट से मुबंई से बारामती जा रहे थे। बारामती में उन्हें कई जनसभाएं करनी थी। लेकिन लैंडिंग के समय विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते यह हादसा हो गया।  

प्लेन क्रैश के बाद बुरी तरह झुलसे शव 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और बचाव दल की टीमों को चारों ओर लपटें और धुआं दिखाई दिया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सका है कि क्रैश के बाद शव बुरी तरह झुलस चुके थे और उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया। बताया गया है कि शव की पहचान व्यक्तिगत सामानों के आधार पर करनी पड़ी।

घड़ी से हुई अजित पवार की पहचान

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित पवार की पहचान उनकी कलाई पर बंधी घड़ी से हुई। इसके अलावा अन्य की पहचान कपड़ों और व्यक्तिगत सामानों के आधार पर की गई। इस दुर्घटना की भयावहता ने झकझोर कर रख दिया है।

Advertisement

चश्मदीद ने बताई हादसे की कहानी

चश्मदीदों की मानें तो अजित पवार का विमान लैंडिंग स्ट्रिप छोड़कर बगल के इलाके में जा गिरा। लैंडिंग की कोशिश के दौरान ही विमान लड़खड़ाया और फिर भीषण हादसे का शिकार हो गया। यही नहीं, क्रैश के बाद एक के बाद एक करीब 5 धमाके हुए और विमान आग का गोला बन गई। इसके बाद विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इसी दौरान विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।  

महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने आज स्कूलों की छुट्टी और 3 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। अजित का पार्थिव शरीर बारामती के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनके परिजन समेत अन्य लोग पहुंच रहे हैं। अजित के चाचा शरद पवार भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।

Advertisement

हादसे की जांच में जुटी AAIM

इधर, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIM) हादसे की जांच में जुट गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए एक टीम दिल्ली की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची, जबकि दूसरी टीम बारामती के लिए रवाना हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Death: मौत से पहले डिप्टी CM अजित पवार ने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था, जो निधन के बाद हो गया VIRAL
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 28 January 2026 at 14:48 IST