छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, दो जवान घायल

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गय

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर
मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर | Image: ANI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों के दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इस दल में जिला रिजर्व बल (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे जब दल अबूझमाड़ क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अभी तक घटनास्थल से पांच नक्सलियों के शव और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी दोनों के बीच मुठभेड़ जारी है तथा रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं जिनकी हालत ठीक है और खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि उनके इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 197 नक्सलियों को मार गिराया है। इससे पहले आठ नवंबर को राज्य के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे।
 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड