Vande Bharat: छठ पर बिहार को मिल सकता बड़ा तोहफा! जल्द लॉन्च होगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें ट्रेन की रूट

भारतीय रेलवे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। दिवाली-छठ से पहले बिहार को बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vande Bharat Express
जल्द लॉन्च होगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन | Image: X

First Vande Bharat sleeper train: दिवाली और छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन की लॉन्चिग की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। नई टेक्नोलॉजी से लैस यह ट्रेन लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन की गई है। सबसे पहले यह ट्रेन दिल्ली से बिहार के लिए चलाई जा सकती है।


भारतीय रेलवे ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह अत्याधुनिक ट्रेन दिवाली और छठ पूजा से पहले पटना से नई दिल्ली के बीच अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। रेलवे के इस कदम से लंबी दूरी की रेल यात्रा न केवल तेज, बल्कि और भी आरामदायक होने वाली है। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आराम, गति और आधुनिक तकनीक पर विशेष ध्यान दिया गया है। दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की अनुमानित स्‍पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में होगी ये सुविधा

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है। जिसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें CCTV कैमरे, एलईडी स्क्रीन, ऑटोमैटिक डोर, फायर सेफ्टी सिस्टम, स्पेशल बर्थ, गर्म पानी का शावर, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और विजुअल डिस्प्ले जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

छठ पर एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में घोषणा की कि यह ट्रेन सितंबर 2025 में शुरू होगी, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआत दिवाली छठ से पहले हो सकती है। छठ पर्व पर देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग बिहार जाते हैं,ऐसे में मोदी सरकार यूपी-बिहार के लोगों को दिपावली और छठ पर एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव होना है, ऐसे में पीएम मोदी एक तीर से दो निशाना साधने की तैयारी में है।

Advertisement

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ये होगा रूट

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटना और नई दिल्ली के बीच चलते समय प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज और सुविधाजनक होगी, जिसे 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रेन का ट्रायल रन पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, और इसका सेट दिल्ली के शकरपुर शेड में पहुंच चुका है। हालांकि, अभी तक लॉन्च की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव की मौत की खबर से सोशल मीडिया पर मातम; जानिए क्या है सच

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड