चौथे T20 में भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- इस टीम इंडिया को समझना होगा चेज कैसे करते हैं, जैसे वर्ल्ड कप...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 14 अक्टूबर को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया की हार के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ी नसीहत दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
First thing they need to improve is how they chase Sunil Gavaskar
चौथे T20 में भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्कर | Image: X

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि मेन इन ब्लू को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वे टोटल का पीछा कैसे करते हैं और बल्लेबाजों को ज़्यादा ज़िम्मेदारी दिखानी होगी। उन्होंने भारतीय बॉलिंग लाइन-अप में अनुभव की कमी पर भी जोर देते हुए कहा कि वे बाउंड्री लगने के बाद ही सीख सकते हैं। गावस्कर ने जियोस्टार 'क्रिकेट लाइव' पर बात करते हुए कहा कि आपको बल्ले से वैसा ही दबदबा दिखाना होता है जैसा लगातार दो T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को दिखाना चाहिए। वहीं, गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा हां, मुझे पता है कि बॉलिंग खराब रही है, लेकिन ये बॉलर एक्सपीरियंस नहीं हैं।'

भारतीय टीम को रन चेज करना सीखना होगा-सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने 'क्रिकेट लाइव' पर बात करते हुए कहा कि “इस भारतीय टीम को सबसे पहले यह सुधारना होगा कि वे कैसे चेज़ करते हैं। इस तरह की पिच पर, जब ओस पड़ रही हो, तो आपको बल्ले से वैसा ही दबदबा दिखाना होता है जैसा लगातार दो T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को दिखाना चाहिए, लेकिन इस गेम में वह बिल्कुल नहीं दिखा।"

आगे उन्होंने कहा "संजू ने भारत को शानदार शुरुआत दी, लेकिन बाकी बैट्समैन इसका बिल्कुल भी फायदा नहीं उठा पाए। अभिषेक शर्मा ने खराब पारी खेली, जो उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से ठीक नहीं है। ईशान किशन कीमो पॉल के जाल में फंस गए, और श्रेयस अय्यर अपनी सेंचुरी के बाद से चल नहीं पाए हैं।"

बॉलिंग खराब रही, क्योंकि बॉलर एक्सपीरियंस नहीं

टीम इंडिया की गेंदबाजी पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा "हां, मुझे पता है कि बॉलिंग खराब रही है, लेकिन ये बॉलर एक्सपीरियंस नहीं हैं। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं, और उन्हें बाउंड्री लगवानी होंगी, नहीं तो वे सीख नहीं पाएंगे। इंडिया को डिसाइडर जीतने के लिए, उन्हें पहले बैटिंग करनी चाहिए, 240 से 250 रन बनाने चाहिए और फिर वेस्ट इंडीज़ को कम टोटल पर रोकना चाहिए। अगर बैट्समैन ज़िम्मेदारी नहीं लेंगे, तो यह इंडियन टीम सफल नहीं होगी।"

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 8 में 5 हार

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने टारगेट का पीछा करते हुए अपने आठ में से पांच मैच गंवाए हैं, जिसमें से दो-दो मैच पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हारे हैं। वहीं, इस जीत के साथ, सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है, और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक डिसाइडर मैच खेला जाएगा।

चौथे टी20 मैच का पर पूरा लेखा-जोखा

शाई होप (50 गेंदों पर 102* रन, चार चौके और नौ छक्के) ने इंडिया टूर पर अपनी चौथी सेंचुरी बनाई, जिसमें T20 में उनकी दूसरी सेंचुरी भी शामिल है। वहीं कीमो (5/41) ने शुरू से ही जरूरी विकेट लिए। WI के लिए, शिमरॉन हेटमायर (12 गेंदों पर 33 रन, चार चौके और दो छक्के) और शेरफेन रदरफोर्ड (26 गेंदों पर 49* रन, छह चौके और तीन छक्के) ने भी बल्ले से ज़रूरी पारियां खेलीं, जिससे टीम 247/3 तक पहुंच गई।

Advertisement

संजू सैमसन (22 गेंदों में 56 रन, छह चौके और चार छक्के) की फिफ्टी के बाद, भारत ने खुद को बराबरी का गेम खेलते हुए पाया। तिलक वर्मा (25 गेंदों में 43 रन, दो चौके और तीन छक्के) और नीतीश कुमार रेड्डी (20 गेंदों में 41 रन, एक चौका और चार छक्के) के बीच 70 रन की पार्टनरशिप ने भारत को उम्मीद दी। उनके आउट होने के साथ ही भारत की उम्मीदें धूमिल हो गईं। अर्शदीप सिंह आखिरी ओवर के बीच में हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिससे भारत टारगेट से 24 रन पीछे रह गया।

ये भी पढ़ें: मुरलीधरन-मैकग्राथ को पीछे छोड़ टॉप-3 में जसप्रीत बुमराह, इंग्लिश दिग्गजों ने चुनी 21वीं सदी के बेस्ट गेंदबाज, देखें LIST

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड