सेना के शौर्य पर पहले सवाल अब सफाई, बोले चरणजीत सिंह चन्नी- कोई सबूत नहीं मांगा रहा, बस 26 मौत का बदला ले सरकार

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर चौतरफा घिर गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Charanjit Singh Channi
Charanjit Singh Channi | Image: ANI

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर चौतरफा घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। विवाद बढ़ता देख चन्नी के सुर बदल गए और उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा और फिर कह रहा हूं, कांग्रेस पार्टी हर तरीके के सरकार के साथ चट्टान की खड़ी है। सरकार उनका पानी बंद करे, उनके बंदे बुलाए, उनके बंदे भेजे, सरकार उनकी हवा बंद करे, सरकार जो भी एक्शन करे, कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा हमें सरकार से कड़े से कड़ा एक्शन चाहिए। जो परिवार वहां मारे गए हैं उनको इंसाफ चाहिए। ये हमारी मांग है। ये होनी चाहिए और आज सरकार से ये अपेक्षा है। सर्जिकल की आज कोई बात ही नहीं है, ना ही उसके सबूत मांगे जाते हैं ना ही मैं मांग रहा हूं। मैं ये कह रहा हूं कि इस बात को इधर-उधर घुमाने की कोशिश मत करो, ये बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। बात उन सैलानियों की है, जिनको धर्म पूछकर मारा है, देश को आज इंसाफ चाहिए, उन परिवारों को इंसाफ चाहिए, सरकार उनको इंसाफ दे, हर सरकार के हर तरीके से साथ हैं।

चन्नी ने उठाए सेना के शौर्य पर सवाल

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सीधा सेना के शौर्य पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने फिर पुलवामा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा है।

Advertisement

CWC की बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने पाकिस्तान पर हुई भारत की सर्जिकल स्ट्राइक को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि "पाकिस्तान पर कोई बम नहीं गिरा। अगर यहां बम गिरेगा तो हमें पता नहीं चलेगा क्या? कुछ नहीं हुआ, कोई बम नहीं गिरा। पाकिस्तान पर कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई।"

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने सेना के शौर्य पर उठाए सवाल, सर्जिकल स्ट्राइक का मांगा सबूत

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड