'भारत पर किए हमले का जवाब निश्चित', Pahalgam Attack की पहली बरसी पर Indian Army की दुश्मन को चेतावनी, Operation Sindoor की दिलाई याद

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर दुश्मन को बड़ी चेतावनी दी है। सेना ने साफ-साफ कहा कि भारत पर किए गए हमले का जवाब निश्चित है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
First Anniversary of the Pahalgam Attack
Pahalgam Attack की पहली बरसी पर Indian Army की चेतावनी | Image: X

पहलगाम आतंकी हमले की आज, 22 अप्रैल को पहली बरसी है। आज ही के एक दिन पहलगाम की खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठाने गए पर्यटकों को PAK के आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था। आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी थी। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर दुश्मन को बड़ी चेतावनी दी है। सेना ने साफ-साफ कहा कि भारत पर किए गए हमले का जवाब निश्चित है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की खूबसूरत वादियों में हुए आतंकी हमले के आज एक साल पूरे हो गए। भले उस दर्दनाक जख्म के 365 दिन निकल गए हैं, मगर इस हमले में अपनों को खोने वालों का दर्द आज भी ताजा है। इस हमले के जवाब में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव चलाकर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। आज सेना ने फिर से दुश्मन को चेतावनी देते हुए ऑपरेशन की याद दिलाई है।

भारतीय सेना की दुश्मन को चेतावनी

भारतीय सेना ने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव से जुड़ी फोटो भी है। सेना ने पोस्ट में लिखा है, "भारत के विरुद्ध किए गए कृत्यों का जवाब निश्चित है। न्याय अवश्य मिलेगा। हमेशा।"  पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना की ओर से दुश्मन को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है, "न्याय अवश्य मिलेगा।"

 22 अप्रैल को पहलगाम में क्या हुआ था?

बता दें पिछले साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकियों द्वारा पहलगाम की बैसरन घाटी में भीषण आतंकी हमले किया गया था। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया था और धर्म पूछकर गोली मारी थी। इस आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था और बदला लेने की मांग उठ रही थी।

Advertisement

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कांपा था पाकिस्तान

भारत ने हमले के जवाब में 6-7 मई 2024 की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। भारतीय वायुसेना और थलसेना ने आतंकी शिविरों पर भारी बमबारी की, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। इसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के मुख्यालयों और ट्रेनिंग कैंपों को निशाना बनाया गया था। सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान दहल उठा था।

यह भी पढ़ें: 'जब तक हम उस देश को...', सीजफायर के ऐलान के बाद ट्रंप की ईरान की चेतावनी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड