BREAKING: महाराष्‍ट्र में 'द बर्निंग ट्रेन', नागपुर से वर्धा जा रही ग्रैंड ट्रैक एक्‍सप्रेस में लगी आग; डरा देने वाला VIDEO

महाराष्ट्र के वर्धा में ग्रैंड ट्रैक एक्सप्रेस (GT) के एक बोगी में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी तेज थीं और हर तरफ धुंए का गुबार था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र के वर्धा में ग्रैंड ट्रैक एक्सप्रेस (GT) के एक बोगी में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी तेज थीं और हर तरफ धुंए का गुबार था। जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 11 बजे लगी। ट्रेन नागपुर से वर्धा जा रही थी और हेलोडी के पास आग की चपेट में आ गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग पर काबू पर लिया गया है।

आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। आगे की जांच चल रही है। डॉक्टरों की एक टीम और एक इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई है। पार्सल डिब्बे को छोडकर ट्रेन आगे निकल गई है। लोगों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और चारों तरफ धुंए का गुबार दिखाई दे रहा था। 

रेलवे ने क्या बताया

सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले ने बताया कि ट्रेन 12616 नई दिल्ली-चेन्नई (तांबरम) जीटी एक्सप्रेस सुबह नागपुर से निकली थी। एक कोच से धुआं निकलता देख ट्रेन को सिंदी-तुलजापुर सेक्शन पर रोका गया, प्रभावित कोच को तुरंत अलग किया गया और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रेन और संबंधित कोच में सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग क्यों लगी, इसका कारण पूरी जांच के बाद पता चलेगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद लाश के साथ शारीरिक संबंध, 'आत्मा से बात' करने के लिए किया तंत्र-मंत्र...इंदौर में MBA छात्रा के कत्ल में खुलासा



 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड