पटियाला में चलती ट्रेन बनी आग का गोला, कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में हड़कंप; VIDEO

पंजाब के पटियाला में चलती ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लग गई। कर्मभूमि एक्सप्रेस तब राजपुरा पहुंची थी। आग इतनी भयंकर थी कि दूर तक धुंआ दिखाई दिया। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

पंजाब के पटियाला में चलती ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लग गई। कर्मभूमि एक्सप्रेस तब राजपुरा पहुंची थी। आग इतनी भयंकर थी कि दूर तक धुंआ दिखाई दिया। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। रेलवे ने आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी।

यह घटना सराय वंजारा गांव के पास हुई। घटनास्थल के कुछ खौफनाक वीडियोज सामने आए हैं। इसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है। साथ ही यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए हैं। चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। शुरुआत में कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की सूचना थी। आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें- UP: बेटी की मौत के बाद बढ़ी नजदीकियां, फिर प्‍यार में सारी हदें पार...बीमार पति को छोड़ दामाद संग फरार हुई सास, घर में गड़ा सोना भी खोद ले गई

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड