मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के पवई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक 23 मंजिला इमारत में आग लग गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire
Representative | Image: Shutterstock

मुंबई के पवई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक 23 मंजिला इमारत में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे ‘साईं सफायर’ इमारत में आग लग गई और यह तेजी से फैल गई। आग से कई मंजिलों तक धुए का गुबार फैल लगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ियों की सहायता से 50 से अधिक निवासियों को बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि ढाई घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड