दिल्ली के दरियागंज में एक बैंक में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के दरियागंज इलाके में शनिवार सुबह एक बैंक में आग लग गई। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire
Fire | Image: Pixabay

Delhi:  दिल्ली के दरियागंज इलाके में शनिवार सुबह एक बैंक में आग लग गई। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, घटना सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर गोलचा सिनेमा के सामने स्थित एक्सिस बैंक में हुई।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने कहा, "आग पर पूर्वाह्न 10 बजकर 10 मिनट पर काबू पा लिया गया। आग बैंक के एक तल पर एयर-कंडीशनर, फर्नीचर और दस्तावेजों में लगी थी।"

उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : अब 8 जिंदगी बचाने की चुनौती, चमोली में रेस्क्यू जारी; PM ने किया फोन

Advertisement

यह भी पढ़ें : ट्रंप से बात बिगड़ी, जंग में खतरा बढ़ा..अब जेलेंस्की के पास क्या विकल्प?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड