जमानत पर जेल से बाहर आए सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की फिर बढ़ी मुश्किलें, बकरा मंडी विवाद में दर्ज हुई FIR, जानिए पूरा मामला

सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर बकरा मंडी के एक पदाधिकारी से मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उनके गनर ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Irfan Solanki bakra mandi
इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, जेल से आते ही एक और FIR दर्ज | Image: Social media

जमानत पर जेल से बाहर चल रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही है। चमनगंज थानाक्षेत्र के हलीम कॉलेज परिसर में लगने वाले बकरा मंडी कमेटी के पदाधिकारी से मारपीट,गाली गलौज और धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बकरा मंडी के ठेकेदार वफा अब्बास ने आरोप लगाया है कि इरफान सोलंकी, उनके गनर और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और नगदी छीन ली। वहीं, सोलंकी की ओर से भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों तरफ से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कौन हैं इरफान सोलंकी?

आपको बता दें कि इरफान सोलंकी समजवादी पार्टी से पूर्व विधायक हैं। वो 2012 में सीसामऊ से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। 2022 में आगजनी और विधमा महिला के घर आगा लगाने और जमीन कब्जाने के मामले में सात जेल की सजा काट चुके हैं। इसमें उनकी विधायकी भी चली गयी। सोलंकी, फिलहाल जमानत पर बाहर है और वर्तमान में उनकी पत्नी नसीम सोलंकी सीसामऊ से विधायक हैं।

क्या है पूरा विवाद?

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात बकरा बाजार के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हंगामे और मारपीट में बदल गया। बकरा मंडी के ठेकेदार वफा अब्बास ने आरोप लगाया है कि इरफान सोलंकी, उनके गनर और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और नगदी छीन ली। घटना के बाद वफा अब्बास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद इरफान सोलंकी की ओर से भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों तरफ से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरे मामले में नसीम सोलंकी के गनर को पुलिस ने निलंबित कर दिया है। इस मामले पर डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: UP: लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, PGI के पास प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड