Operation Sindoor: 'एक मुकदमा कर दो... जवाहर लाल नेहरू हाजिर हों', लोकसभा में RJD सांसद मनोज झा ने ऐसा क्यों कहा?
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान RJD सांसद मनोज झा ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी के भाषण के चर्चा करते हुए कि नेहरू लाइफ वेस्ट हैं इनके लिए है।
- भारत
- 3 min read

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए मंगलवार को राज्यसभा में RJD सांसद मनोज झा ने अपनी बात रखी। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि आज जिस मुद्दे पर बात करने के लिए हम एक जुट हुए हैं वो है राष्ट्रीय सुरक्षा। मैं कहना चाहता हूं कि राष्ट्रीय सुरक्षा नारा नहीं, संवेदनशील मुद्दा है, इसे हमने नारा बना दिया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की चर्चा करते हुए मनोज झा ने कहा, पीएम मोदी ने बार-बार नेहरू जी का नाम लेकर ये साबित कर दिया कि उनमें कुछ तो बात थी।
मनोज झा ने राज्यसभा में कहा कि जब भी कोई आपदा देश में आती है, कोई हादसा होता है तो विपक्ष एक जुट होकर सरकार के साथ खड़ा हो जाता है। मगर हमें यह समझना होगा कि सेना और राजनीतिक नेतृत्व अलग-अलग चीजें हैं। जब कर्नल सोफिया आती थीं, विंग कमांडर व्योमिका आती थीं, हम सबका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। मजहब पूछकर किसी की भी देश भक्ति पर शक नहीं करना चाहते। सच तो यह कि जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। सेना के मान और शौर्य पर क्या राजनीति होनी चाहिए।
नेहरू जी लाइफ वेस्ट हैं BJP के लिए- मनोज झा
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में दिए भाषण का चर्चा करते हुए मनोज झा ने कहा, कल लोकसभा की प्रोसीडिंग के दौरान पीएम मोदी ने कई बार नेहरू जी का नाम लिया। इस पर मैं एक बात कहना चाहता हूं कि नेहरू लाइफ वेस्ट हैं, इस सरकार के लिए। नेहरू बार-बार आ जाते हैं। मैंनें पिछली बार भी सदन में कहा था, आज फिर दोहरा रहा हूं एक मुकदमा कर दो जवाहलाल नेहरू पर हाजिर हों। जिन्हें उनके पक्ष बात रखनी होगी वो रखेंगे और जिन्हें उनके विरोध में रखनी होगी वो भी रखेंगे। मगर ये जरूर कहूंगा कि कुछ तो बात थी उस बंदे में ।
PM मोदी ने नेहरू जी को लेकर क्या कहा था?
बता दें कि लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है। आज जो लोग पूछ रहे हैं कि PoK वापस क्यों नहीं लिया? वैसे ये सवाल मुझे ही पूछ सकते हैं और किसको पूछ सकते हैं। इससे पहले पूछने वालों को जवाब देना होगा। किसकी सरकार ने PoK पर पाकिस्तान को कब्जा करने का अवसर दिया था? जवाब साफ है, जब भी मैं नेहरू जी की चर्चा करता हूं तो कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम इकोसिस्टम बिलबिला जाता है।
Advertisement
सिंधु जल संधि पर कांग्रेस की देन-PM मोदी
उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसने किया? नेहरू जी ने। भारत से निकलने वाली नदियां, उसका वो पानी था। वो नदियां हजारों साल से भारत की सांस्कृतिक विरासत रही हैं। सिंधु नदी से जो सदियों से भारत की पहचान होती थी। लेकिन नेहरू जी और कांग्रेस ने सिंधु और जेलम जैसी नदी के लिए विवाद के लिए पंचायत वर्ल्ड बैंक को दी। नदी हमारी, पानी हमारा। सिंधु जल समझौता सीधा-सीधा देश की अस्मिता और स्वाभिमान के साथ किया गया बहुत बड़ा धोखा था।