मालदा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शांतिपूर्ण ढंग से जारी: बीएसएफ

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को कहा कि मालदा जिले में भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर बाड़ लगाने का काम शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BSF Shoots Dead Intruder Attempting To Infiltrate Into Indian Territory Along India-Pakistan Border In Ganganagar
BSF Shoots Dead Intruder Attempting To Infiltrate Into Indian Territory Along India-Pakistan Border In Ganganagar | Image: Representational

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को कहा कि मालदा जिले में भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर बाड़ लगाने का काम शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। बीएसएफ दक्षिण बंगाल के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नीलोत्पल कुमार पांडे ने कहा कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने इस मामले पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ अधिकारियों द्वारा बीजीबी को जवाब दे दिया गया है। पांडे ने उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में संवाददाताओं से कहा, ‘सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।’ पांडे ने बांग्लादेशी मीडिया में आई उन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया, जिनमें दावा किया गया है कि बीजीबी ने जेनाइदाह के मोहेसपुर उपजिले में कोडाला नदी के किनारे स्थित पांच किलोमीटर के सीमावर्ती क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राणाघाट के सामने स्थित है। पांडे ने कहा, ‘वहां यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’ उन्होंने कहा, ‘वहां यथास्थिति पहले जैसी ही है और पूरी तरह शांति है।’

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड