अपडेटेड 12 March 2026 at 07:29 IST
पीछे से आया हमलावर, तान दी बंदूक, फिर... फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश का सामने आया VIDEO, 20 सालों से रच रहा था हत्या की साजिश
Jammu Kashmir news: जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले की कोशिश की। हमले में वह बाल-बाल बच गए। उनके साथ डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी घटना के वक्त मौजूद थे।
- भारत
- 2 min read

Farooq Abdullah news: बुधवार (11 मार्च) को देर रात जम्मू में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने उन पर बेहद करीब से गोली चलाने की कोशिश की। इस हमले में अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आरोपी ने बताया है कि वह 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहते थे।
घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित 'होटल रॉयल पार्क' की है। फारूक अब्दुल्ला पर हमला उस वक्त हुआ, जब वो एक शादी में शामिल के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।
किसने और क्यों चलाई फारूक अब्दुल्ला पर गोली?
हमलावर की पहचान 63 साल के कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। वो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है। जम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में कमल की कई दुकानें हैं, जिसके किराए से वो अपना जीवनयापन करता है।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी कमल ने चौंकाने वाले खुलासे किए है। उसने बताया कि वो पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला की हत्या की योजना बना रहा था। उसने इसे अपना पर्सनल एजेंडा बताया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद की। कमल ने कहा कि यह उसकी लाइसेंसी बंदूक है। अधिकारियों के अनुसार, हमले के समय कमल नशे में धूत था।
Advertisement
घटना का सामने आया CCTV वीडियो
दरअसल, फारूक अब्दुल्ला और सुरेंद्र चौधरी नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष की बेटी की शादी में गए थे। वो समारोह से निकलने वाले थे, इसी दौरान हमलावर ने गोली चलाई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखने मिल रहा है कि कमल पीछे से फारूक अब्दुल्ला के पास आया और उसने पीछे से आकर उन पर बंदूक तान दी। कोई अनहोनी होती इससे पहले वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और आरोपी को दबोच लिया।
घटना के बाद वहां मौजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आरोपी के साथ जमकर मारपीट भी की।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 07:29 IST