अपडेटेड 10 March 2024 at 09:07 IST

Farmer Protest: किसानों का रेल रोको आंदोलन आज, 4 घंटे रोकेंगे ट्रेन, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

रविवार,10 मार्च को देश भर के किसानों ने चार घंटे के लिए देशव्यापी रेल रोको आंदोलन आह्वान किया है। किसान दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेल रोकेंगे।

Follow : Google News Icon  
Farmer Protest
Farmer Protest | Image: PTI

Farmer Protest: फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी सहित अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में रविवार,10 मार्च को देश भर के किसानों ने चार घंटे के लिए देशव्यापी रेल रोको आंदोलन  ( Rail Roko Andolan) आह्वान किया है। रेल रोको आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्च ने भी समर्थन दिया है।

आंदोलन को लेकर किसान नेताओं ने घोषणा की है कि वह अपने पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को दोपहर 12 बजे से चार बजे तक देश भर ट्रेन रोकेंगे। वहीं, किसानों के आंदोलन को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर अतिरक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, प्रदर्शनकारी किसान फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर जिलों सहित पंजाब में कई स्थानों पर पटरियों पर बैठेंगे।

किसानों का देश भर में रेल रोको आंदोलन

पंढेर ने रेल रोको आंदोलन को लेकर कहा, 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शुरू हुए आंदोलन के तहत हमने आज देशभर में 'रेल रोको' का आह्वान किया है। हम देश के सभी किसानों, मजदूरों और आम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे बड़ी संख्या में आज 'रेल रोको' में हमारा समर्थन करें।

पंढेर की आम लोगों से अपील

पंढेर ने लोगों को आज 12 से 4 बजे के बीच रेल यात्रा ना करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, हम उन लोगों से भी आग्रह करते हैं, जो आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच ट्रेन यात्रा करना चाहते हैं, वे आज 4 घंटे तक ऐसा न करें। आज लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यह आंशिक 'रेल रोको' है।"

Advertisement

बता दें कि MSP समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च शुरू किया लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया, जिसके कारण हरियाणा और पंजाब की सीमा पर झड़पें भी हुईं। अब भी बड़ी संख्या मे किसान दिल्ली बॉर्डर पर जमे हुए है। प्रदर्शनकारी किसान पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें:
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 March 2024 at 09:07 IST