BIG BREAKING: फरीदाबाद में हादसा, अंडरपास में भरे पानी में डूबी XUV 700, बैंक मैनेजर-कैशियर की मौत
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ओल्ड फरीदाबाद में अंडरपास में भरे बारिश के पानी में महिंद्रा XUV 700 डूब गई।
- भारत
- 2 min read

Mahindra XUV 700: दिल्ली से सटे हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ओल्ड फरीदाबाद में अंडरपास (Underpass) में भरे बारिश के पानी में महिंद्रा XUV 700 (Mahindra XUV 700) डूब गई। इस हादसे में कार सवार HDFC बैंक के मैनेजर और कैशियर की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुण्यश्रेय शर्मा और विराज द्विवेदी के रूप में हुई है। मृतक पुण्यश्रेय शर्मा गुरुग्राम सेक्टर 31 के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की शाखा में मैनेजर थे और विराज द्विवेदी इसी ब्रांच में कैशियर थे। हादसा गुरुग्राम से लौटते समय हुआ।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो शुरुआती जानकारी आ रही है उसके मुताबिक पुलिस की चेतावनी के बावजूद बैंक मैनेजर ने अंडरपास में गाड़ी चलाई। पानी पहिए से उपस आया और कार के दरवाजे लॉक हो गए। जिससे यह जानलेवा हादसा हुआ। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अंडरपास के निर्माण के बाद से ही यहां भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है, खासकर बारिश के दौरान। उन्होंने यह भी बताया कि साइट पर कोई बैरिकेडिंग नहीं है।
रात में हुआ हादसा, सुबह 4 बजे मिला दूसरा शव
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और गाड़ी को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस को गाड़ी में एक ही शव मिला। जबकि रात भर दूसरी बॉडी की तलाश की गई। सुबह 4 बजे के बाद दूसरा शव बरामद किया गया।
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक अंडर पास के बाहर कोई भी साइन बोर्ड नही लगा था, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रेलवे अंडरब्रिज में करीब 10 फुट पानी भर गया था। उसके बावजूद भी गाड़ी को पानी में उतार दिया गया। गाड़ी बीच पानी में फंस गई और उसमें पानी भरने लगा। दोनों ने गाड़ी से निकलने की कोशिश कि लेकिन गाड़ी लॉक हो गई।