BREKAING: गुरुग्राम में मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान, 2024 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

Rahul Fazilpuria: मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस वारदात में बॉलीवुड और हरियाणा पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बचे गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Fazilpuria
Rahul Fazilpuria | Image: Fazilpuria/ Instagram

Rahul Fazilpuria: मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस वारदात में बॉलीवुड और हरियाणा पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बचे गए। राहुल फाजिलपुरिया यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त हैं। उनका नाम सांपों के जहर और शूट के लिए सांपों के इस्तेमाल के मामले में एल्विस यादव के साथ आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा पंच गाड़ी में कुछ लोग आए और राहुल फाजिलपुरिया की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद सिंगर फाजिलपुरिया ने अपनी गाड़ी भगा दी। बदमाशों ने फाजिलपुर गांव के पास SPR मुख्य रोड पर गोलीबारी को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  

सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले STF को इनपुट भी मिला था कि किसी सिंगर को बदमाश निशाना बनाने वाले हैं। 

लोकसभा चुनाव में आजमा चुके हैं किस्मत

Advertisement

साल 2024 में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि राहुल फाजिलपुरिया लोकसभा चुनाव हार गए थे।  

'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' गाने से मिली बॉलीवुड में पहचान

Advertisement

सिंगर के साथ राहुल फाजिलपुरिया रेपर भी हैं। उन्होंने हरियाणवी गानों के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं। उनके मशहूर गानों में 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल', 'लाला लोरी', 'बिल्ली-बिल्ली', '32 बोर' सहित कई गाने हैं। राहुल फाजिलपुरिया को बॉलीवुड में पहचान फिल्म कपूर एंड संस के गाने 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' से मिली।

इसे भी पढ़ें: कौन था कालनेमि? जिसके नाम पर उत्तराखंड में शुरू हुआ ऑपरेशन

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड