Delhi Fake Ghee: त्योहारों के बीच दिल्ली में पकड़ा गया 3700 लीटर मिलावटी घी, बवाना में बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बवाना में नकली देसी घी बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 3700 लीटर मिलावटी घी बरामद किया गया है।
- भारत
- 2 min read
Fake Desi Ghee: दिल्ली के बवाना में नकली देसी घी बना रही एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां से 3700 लीटर मिलावटी घी बरामद किया गया है, जो लोगों को बेचा जाना था। साथ ही मौके से 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अगल-अगल ब्रांड के नाम से पैक करके नकली घी को बेचा जा रहा था।
पुलिस ने बताय कि, आरोपी सतेंद्र और प्रविन नकली घी को अलग-अलग ब्रांड के नाम से पैक कर मार्केट में बेच रहे थे। वे रिफाइंड ऑयल और गैर-डेयरी पदार्थों का इस्तेमाल कर भी नकली घी तैयार कर रहे थे। पुलिस ने वजन मापने की मशीनें, सीलिंग और पैकिंग मशीनें, अलग-अलग ब्रांडों के फर्जी लेबल और पैकिंग रैपर, खाली टेट्रा पैक, प्लास्टिक जार और पाउच बरामद किए हैं।
घी के नाम पर रिफाइंड का इस्तेमाल…
फैक्ट्री में घी के नाम पर रिफाइंड ऑयल और गैर-डेयरी पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपी सतेंद्र ने ज्यादा कमाई के लालच में नकली घी बनाने का धंधा शुरू किया। साथ ही प्रविन सतेंद्र के साथ जुड़कर फैक्ट्री चलाने में उसकी मदद करने लगा।
क्राइम ब्रांच ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस आरोपी की संपत्ति और बैंक खातों की जांच कर रही है, ताकि नकली घी के कारोबार से जुड़े सभी लोगों को पकड़ा जा सके।
Advertisement
नकली घी से रहे सावधान
नकली घी का सेवन करने से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, लोगों को सावधान रहने की जरूरत है और वे घी की खरीदारी करते समय उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके एक बड़ा कदम उठाया है। इससे लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद मिलेगी। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।