रूसी तेल उद्योग पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर यूएस के संपर्क में विदेश मंत्रालय: भारत

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर नवीनतम अमेरिकी प्रतिबंधों के भारतीय कंपनियों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव से संबंधित मुद्दों को स्पष्ट करने के लिए अमेरिका के संपर्क में है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Russian oil industry
रूसी तेल उद्योग | Image: AP

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर नवीनतम अमेरिकी प्रतिबंधों के भारतीय कंपनियों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव से संबंधित मुद्दों को स्पष्ट करने के लिए अमेरिका के संपर्क में है।

बाइडन प्रशासन ने 10 जनवरी को रूस के तेल उद्योग के साथ-साथ तेल ले जाने वाले जहाजों को लक्षित करने वाले अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसका उद्देश्य मॉस्को के ऊर्जा राजस्व को निशाना बनाना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘घोषित किए गए ये अतिरिक्त प्रतिबंध रूसी ऊर्जा क्षेत्र की कई संस्थाओं और व्यक्तियों से संबंधित हैं।’’

उन्होंने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हम भारतीय संस्थाओं पर प्रभाव से संबंधित मुद्दों को स्पष्ट करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’

Advertisement

जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय ‘‘सभी प्रासंगिक विभागों और एजेंसियों के साथ भारतीय कंपनियों को लागू प्रावधानों के बारे में संवेदनशील बनाने और उन्हें लागू किए जा रहे नए उपायों के बारे में सूचित करने के लिए काम कर रहा है जो कुछ परिस्थितियों में भारतीय कंपनियों को प्रभावित कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी तेल खरीद हमेशा मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और बाजार की स्थितियों के साथ-साथ हमारी अपनी ऊर्जा सुरक्षा आवश्यकताओं द्वारा निर्देशित होती है।’’

Advertisement

ये भी पढे़ंः Weather News: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कुछ जगह तापमान में गिरावट; हिमाचल में बर्फबारी जारी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड