अपडेटेड 30 May 2024 at 09:21 IST

पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव में हादसा, पटाखों के ढेर में विस्फोट; 20 श्रद्धालु झुलसे

Accident: भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव में पटाखों के ढेर में धमाका हो गया, जिसमें 20 के करीब लोग झुलस गए।

Follow : Google News Icon  
Firecracker Explosion in Puri Jagannath Festival
चंदन यात्रा में हादसा | Image: ANI

Odisha News: ओडिशा में बुधवार (29 मई) को भगवान जगन्नाथ पुरी में बड़ा हादसा हो गया। यहां चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर विस्कोट हुआ, जिसमें 20 से ज्यादा श्रद्धालु झुलस गए। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्रित हुए थे। यहां कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखों के ढेर पर एक चिंगारी गिरी और उसमें धमाका हो गया। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जलते हुए पटाखे वहां मौजूद कुछ लोगों पर जाकर गिर गए। इस दौरान कुछ लोग खुद को बचाने के लिए सरोवर में कूद पड़े। 

CM नवीन पटनायक ने जताया दुख

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर लिखा, "पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किए जाएंगे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान ने की घायलों के स्वस्थ होने की कामना

वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा, “पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुख हुआ। प्रभु से कामना है कि जो लोग उपचाराधीन हैं वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटे।”

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे खतरनाक सुसाइड, YouTube पर सीखा पेनलेस तरीका, नाइट्रोजन गैस का सिलेंडर लगा दे दी जान

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 30 May 2024 at 06:31 IST