Assam: रेप की हर घटना की निंदा होनी चाहिए, ये मानवीय गरिमा का गंभीर उल्लंघन- हिमंत बिस्वा सरमा

सीएम हिमंत ने कहा कि बलात्कार की हर एक घटना की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि यह मानवीय गरिमा के गंभीर उल्लंघन का प्रतिनिधित्व करती है।

Follow : Google News Icon  
Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma | Image: PTI

Assam: देश में महिलाओं के प्रति अपराधों को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने निंदा करते हुए कहा कि बलात्कार की हर एक घटना की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि यह मानवीय गरिमा का गंभीर उल्लंघन है और समाज से इस जघन्य अपराध को खत्म करने की दिशा में काम करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

सीएम हिमंत ने कहा कि बलात्कार की हर एक घटना की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि यह मानवीय गरिमा के गंभीर उल्लंघन का प्रतिनिधित्व करती है और यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम समाज से इस जघन्य अपराध को खत्म करने की दिशा में काम करें।

सीएम ने असम में जारी किया चार्ट

सीएम हिमंत ने साल 2001 से 2024 तक राज्य में दर्ज किए रेप के मामलों का एक चार्ट जारी किया। चार्ट में साल दर साल महिलाओं से रेप के आंकड़ों को दिखाया गया है। चार्ट 2022, 2023 और 2024 में लगातार घटने हुए नंबर बताते हैं कि राज्य सरकार महिलाओं के प्रति अपराधों को लेकर सख्त है।

Advertisement

सीएम हिमंत ने कहा कि ये चार्ट सभी के लिए विशेषकर हमारी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और अधिक न्यायपूर्ण वातावरण बनाने के लिए हमारे चल रहे प्रयासों और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आइए हम यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हों कि इस तरह के अत्याचारों को हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं मिले और सुरक्षा, न्याय और करुणा बनी रहे।

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जन सुराज

Advertisement
Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड