इरोड पूर्व उपचुनाव : करीब 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में कुल 67.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बुधवार रात यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
voter list
मतदान | Image: PTI

 तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में कुल 67.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बुधवार रात यह जानकारी दी। इरोड जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ।

Advertisement

उपचुनाव के लिए बनाए गए 237 मतदान केंद्रों से सभी ईवीएम को सड़क एवं परिवहन प्रौद्योगिकी संस्थान, चिटोडे भेज दिया गया, जहां आठ फरवरी को मतगणना होगी। विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड