EPFO Interest: आपके खाते में आने वाला है PF का ब्याज, सरकार ने 8 करोड़ लोगों को दी खुशखबरी, क्या होगा रेट? ऐसे चेक करें बैलेंस
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अच्छी खबर आ ही गई। एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने आधिकारिक तौर पर फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए सदस्यों के प्रोविडेंट फंड अकाउंट में 8.25% ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- भारत
- 2 min read

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर PF खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही करोड़ों सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि क्रेडिट हो जाएगी, जिससे उनका PF बैलेंस बढ़ जाएगा।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अच्छी खबर आ ही गई । एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने आधिकारिक तौर पर फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए सदस्यों के प्रोविडेंट फंड अकाउंट में 8.25% ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घोषणा से लगभग 8 करोड़ लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। EPFO ने क्षेत्रीय कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
EPFO ने जारी किया सर्कुलर
हालिया सर्कुलर के मुताबिक, EPF योजना के अनुच्छेद 60(1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यह ब्याज दर लागू की गई है। ब्याज की राशि सभी खातों में क्रमबद्ध तरीके से अपडेट की जाएगी। EPFO की नई सूचना के मुताबिक, ब्याज अलग-अलग खातों में एक-एक करके जमा होगा। ऐसे में अगर आपके खाते में ब्याज नहीं दिख रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी की जाएगी। आईए जानते हैं कैसे करें खाते में बैलेंस चेक...
चार आसान तरीकों से अपना PF बैलेंस, ब्याज समेत पूरी जानकारी ऐसे करें चेक
- EPFO वेबसाइट के जरिए: सदस्य ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UAN नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। Member ID चुनते ही पासबुक में बैलेंस और ब्याज की डिटेल दिख जाएगी।
- उमंग ऐप: उमंग ऐप डाउनलोड करें, EPFO सर्विस चुनें और View Passbook पर क्लिक करें।UAN से लॉगिन कर बैलेंस चेक करें।
- मिस्ड कॉल सुविधा: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS के जरिए PF बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।
- SMS से बैलेंस: अगर आपका UAN एक्टिव है और आधार, PAN या बैंक खाता लिंक्ड है तो रजिस्टर्ड मोबाइल से “EPFOHO यूएएन” लिखकर 7738299899 पर मैसेज भेजें। तुरंत बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
किसी भी तरह की मदद के लिए EPFO की हेल्पलाइन पर संपर्क करें या नजदीकी EPFO कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। यह फैसला लाखों कर्मचारियों के भविष्य को और मजबूत बनाने वाला माना जा रहा है। EPFO समय-समय पर सदस्यों की सुविधा के लिए ऐसी सेवाएं और सुधार लागू करता रहता है।