अपडेटेड 22 January 2026 at 14:33 IST

EPFO 3.0: PF का पैसा सीधे UPI ऐप से निकाल सकेंगे कर्मचारी, खाते में तुरंत होगा अपडेट; लागू होने के बाद क्या-क्या होगा बदलाव?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपना डिजिटल अपग्रेड EPFO 3.0 लॉन्च करने वाला है। जिसके बाद UPI से PF निकालना, सेंट्रल कोर बैंकिंग और डिजिटल सिस्टम के अलावा कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Follow : Google News Icon  
EPFO New Portal
EPFO 3.0 जल्द होगा लॉन्च | Image: EPFO

EPFO New Portal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपना बड़ा डिजिटल अपग्रेड EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। नए पोर्टल, कोर बैंकिंग सिस्टम और AI टूल्स से सेवाएं और तेज होंगी। EPFO 3.0 के तहत एक नया यूजर-फ्रेंडली पोर्टल, बैक एंड सॉफ्टवेयर और कोर बैंकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। ये सिस्टम बैंकों की तरह सेंट्रलाइज्ड होगा। सदस्य किसी भी EPFO ऑफिस से अपनी समस्याएं सॉल्व करा सकेंगे, चाहे उनका खाता किसी दूसरे शहर या राज्य में रजिस्टर्ड हो।

EPFO 3.0 की नई आर्किटेक्चर अगले 10 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। नए लेबर कोड्स लागू होने से EPFO का दायरा बढ़ेगा। सदस्य संख्या में बड़ा इजाफा हो सकता है। अभी EPFO के करीब 8 करोड़ सक्रिय सदस्य हैं और ये 28 लाख करोड़ रुपये के कोष का प्रबंधन करता है। 

EPFO ऑफिस एक ही सेंट्रल प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे

लेबर कोड्स के बाद ज्यादा श्रमिक सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अलग फंड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी EPFO को मिल सकती है। नया सिस्टम ज्यादा यूजर्स, लेनदेन और अलग-अलग प्रोफाइल को आसानी से संभाल सकेगा। EPFO 3.0 का मुख्य फीचर कोर बैंकिंग सॉल्यूशन होगा। सभी EPFO ऑफिस एक ही सेंट्रल प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। इससे शिकायत निवारण तेज होगा, क्लेम प्रोसेसिंग आसान बनेगी और लोकल ऑफिस पर निर्भरता कम होगी।

AI के इस्तेमाल से अलग-अलग भाषाओं की सुविधा

सदस्यों से बेहतर कम्युनिकेशन के लिए EPFO AI-पावर्ड भाषा अनुवाद टूल्स यूज करेगा। जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेगी। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय के AI प्लेटफॉर्म भाषिणी (Bhashini) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे हिंदी, तमिल, बंगाली जैसी भाषाओं में आसानी होगी। EPFO नई आईटी प्लेटफॉर्म को लागू करने, चलाने और मेंटेन करने के लिए एजेंसी चुन रहा है। फाइनेंशियल वेटिंग चल रही है और जल्द टेंडर जारी होगा। पिछले साल EPFO ने Wipro, Infosys और TCS को शॉर्टलिस्ट किया था।

Advertisement

UPI से PF निकासी की सुविधा जल्द होगी शुरू 

EPFO 2.0 के तहत BHIM ऐप से UPI-बेस्ड PF निकासी पर काम चल रहा है। सदस्य अपना बैलेंस देख सकेंगे, जिसमें निकासी योग्य रकम और 25 प्रतिशत न्यूनतम बैलेंस अलग दिखेगा। शुरुआत में प्रति ट्रांजैक्शन 25,000 रुपये की लिमिट हो सकती है। ये सुविधा अप्रैल 2026 तक लॉन्च हो सकती है। 

करोड़ों लोगों EPFO डिजिटल की सुविधा मिलेगा  

फिलहाल EPFO 3.0 के साथ-साथ मौजूदा EPFO 2.0 सुधार लगभग पूरे हो चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) और आंतरिक टास्क मॉड्यूल पहले ही शुरू हो चुके हैं। पेंशन, क्लेम और वार्षिक अकाउंट से जुड़े तीन मॉड्यूल जल्द लॉन्च होंगे। EPFO 3.0 से संगठन अस्थायी सुधारों से आगे बढ़कर भविष्य-तैयार सिस्टम बना रहा है। इसका मकसद सेवाओं को सुगम बनाना, कवरेज बढ़ाना और करोड़ों श्रमिकों को बेहतर डिजिटल अनुभव देना है।

Advertisement

EPFO सभी खाताधारकों का डेटा मॉनिटर करने और फ्रॉड रोकने के लिए KYC अनिवार्य कर रहा है। KYC से आपकी ID, पता और बैंक डिटेल्स अपडेट होती हैं। इससे PF निकासी, ट्रांसफर या पेंशन प्रक्रिया आसान रहती है। इसके अवाला आप बाकी जानकारी के लिए EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट्स चेक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Skin Glow: जीरा, लौंग और इलायची से 5 मिनट में बनाएं ये डिटॉक्स ड्रिंक

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 January 2026 at 14:33 IST