इंजीनियर रशीद ने जम्मू कश्मीर में नागरिकों की मौत का मुद्दा लोस में उठाया

इंजीनियर रशीद ने मंगलवार को सरकार से मांग की कि जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों दो नागरिकों की मौत के मामले में जांच कराई जाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Engineer Rashid
इंजीनियर रशीद ने जम्मू कश्मीर में नागरिकों की मौत का मुद्दा लोस में उठाया | Image: ANI

जम्मू कश्मीर के बारामूला से निर्दलीय सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद ने मंगलवार को सरकार से मांग की कि जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों दो नागरिकों की मौत के मामले में जांच कराई जाए।

लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए रशीद ने दावा किया वसीम अहमद मीर और माखन दीन नामक दो लोग पिछले दिनों कथित रूप से सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए और इस मामले में पूरी तरह जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें जीने दो। हमारा खून सस्ता नहीं है।’’

रशीद को 11 और 13 फरवरी को संसद की कार्यवाही में भाग लेने देने के लिए सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने हिरासत में पैरोल दी है। वह अलगाववादी और आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण के आरोपों से जुड़े मामले में 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। रशीद ने कुपवाड़ा के दूरदराज वाले केरान, करनाह और माछिल क्षेत्रों तक पहुंच के लिए एक सुरंग के निर्माण की मांग भी सरकार से की।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र संगम में डुबकी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड