अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
5 Maoists killed in Chhattisgarh's Bastar region in an encounter
मुठभेड़ | Image: PTI/ Representational

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में जिला रिजर्व गार्ड और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना किया गया था। अधिकारियों के अनुसार यह दल जब क्षेत्र में था तब लगभग शाम छह बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध अधिक जानकारी ली जा रही है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड