ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Naxalite Vikram Gowda killed during encounter in Karnataka
Naxalite Encounter Odisha-Chhattisgarh border | Image: ANI

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर अंतरराज्यीय सीमा पर कुलारीघाट वन्य क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान शुरू किया।

यह जंगल ओडिशा के नौपदा जिले से लगे छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में है। ओडिशा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।’’ दोनों तरफ से रूक-रूक गोलीबारी हो रही है। अभी तक किसी नक्सली के मारे जाने की सूचना नही हैं। 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग के बाद सभी शिवरों के लिए एडवाइजरी जारी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड