इमोशनली कमजोर युवाओं को धर्म की कमियां गिनाकर करता था टारगेट, ये थी राहिल के धर्मांतरण की मॉडस ऑपरेंडी
गाजियाबाद पुलिस ने धर्मांतरण रैकेट की मॉडस ऑपरेंडी का खुलासा किया है।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक धर्मांतरण के जरिए 7 लोगों को इस्लाम कबूल करवाया गया है, वहीं 4 और लोगों को इस्लाम कबूल करवाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही इस रैकेट का भांडाफोड़ हो गया।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- धर्मांतरण रैकेट की मॉडस ऑपरेंडी
- इमोशनली कमजोर बच्चों को बनाते थे निशाना
- लड़की के पिता की शिकायत के बाद हुआ खुलासा
पुलिस ने इस मामले में राहिल उर्फ राहुल अग्रवाल, मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ सौरभ खुराना और मुनीर सैफी को गिरफ्तार किया है। इनमें से राहिल 2017 तक राहुल अग्रवाल था, लेकिन मोहम्मद अब्दुल्ला के संपर्क में आने के बाद 2017 में राहुल अग्रवाल से मोहम्मद राहिल बन गया। इसी तरह मोहम्मद अब्दुल्ला 2014 तक सौरभ खुराना था। इसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान इस्लाम कबूल किया था। मुशीर सैफी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है और इसका काम ऐसे छात्रों की पहचान करना होता है जो अपने परिवार से थोड़ा कटे रहते हैं और धर्म में बहुत ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं।
धर्मांतरण करने वालों को बनाते थे पोस्टर बॉय- पुलिस
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक जब कोई हिंदू इस्लाम कबूल करता तो उसे पोस्टर बॉय के रूप में दूसरे छात्रों के सामने पेश किया जाता और कहा जाता कि देखिए लड़के ने इस्लाम कबूल किया और उस पोस्टर के जरिए दूसरे छात्रों को इस्लाम की तरफ बढ़ने के लिए कहा जाता।
Advertisement
धर्मांतरण की मॉडस ऑपरेंडी
- सबसे पहले इस बात का पता लगाया जाता था कि कौन अपने परिवार से कटा हुआ है और इमोशनली कमजोर है।
- इसके बाद ये लोग इन छात्रों या युवकों के करीब आते, इमोशनली मदद करते थे।
- फिर उनके धर्म की कमियां गिनाते थे।
- इस्लाम के फायदे गिनाते थे।
- और फिर, इस्लाम कबूल करवाते थे।
इस रैकेट के बारे में पुलिस को तब पता लगा जब गाजियाबाद के खोड़ा थाने में 25 साल के युवती के पिता पहुंचे और उन्होंने शिकायत दी कि उनकी लड़की पिछले कुछ समय से अजीब व्यवहार कर रही है। उसकी गतिविधि बेहद संदिग्ध लग रही है। वह घर के अंदर हिजाब पहनना शुरू कर चुकी है, नमाज पढ़ रही है और घर के लोगों से इस्लाम अपनाने को कहती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की वो इस्लाम कबूल कर चुकी है और परिवार को भी इस्लाम कबूल करने के लिए कहती है।
परिवार की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल की जांच की तो पुलिस को पता लगा कि लड़की ने 6 अप्रैल को राहिल नाम के लड़के के साथ निकाह कर लिया था। लड़की नोएडा के कॉल सेंटर में काम करती थी और जानकारी के मुताबिक राहिल भी वहीं पर काम करता था।
Advertisement
पूछताछ में परिवार वालों ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़का शुरू में लड़की से राहुल अग्रवाल नाम से मिला था, इसलिए पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि मोहम्मद राहिल का नाम राहुल अग्रवाल था और 2017 में राहुल राहिल बन गया। पुलिस ने राहिल के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया है।
AMU में पढ़ाई के दौरान धर्म बदला
इसके बाद पुलिस ने राहुल उर्फ को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो उसने पूछताछ में बताया कि उसने इस्लाम 2017 में मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ सौरभ खुराना से मिलने के बाद अपनाया था। अब्दुल्ला ने अलीगढ़ से बीडीएस की पढ़ाई की है और बीटेक भी कर रहा है। इसके अलावा देवबंद से आलिम की तालीम भी ले रहा था। जब पुलिस ने मोहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया तो अब्दुल्ला ने पूछताछ में बताया कि 2014 में इसने अलीगढ़ में बीडीएस पढ़ने के दौरान इस्लाम कबूल किया था।
इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद में एक इंजीनियर ने खेला धर्मांतरण का गंदा खेल, राहुल से बना राहिल फिर नीरू से ऑनलाइन निकाह और...
इस्लाम कबूल करने के बाद मोहम्मद अब्दुल्ला ने दूसरे छात्रों को टारगेट करना शुरू किया और उन्हें इस्लाम की अच्छाइयां और उनके धर्म की कमियां गिनाने शुरू कर दिया। राहुल जब राहिल बन गया तब अब्दुल्ला उसे आगे दूसरे लड़के लड़कियों को टारगेट करने के लिए कहने लगा। अब्दुल्ला न सिर्फ गाइड करता था बल्कि इन पर नजर भी रखता था।
