अपडेटेड 3 November 2023 at 17:17 IST

तंत्र-मंत्र से ताकत बढ़ाने तक... करोड़ों में लगती है उस दोमुंहे सांप की बोली, जो एल्‍विश की रेव पार्टी में हुआ बरामद

इस सांप का इस्तेमाल कई तरह की दवा बनाने और मर्दाना ताकत बढ़ाने और ब्यूटी कॉस्मेटिक बनाने में भी किया जाता है।

Follow : Google News Icon  
Elvish Yadav Rave Party in Noida
Elvish Yadav Rave Party in Noida | Image: self

Elvish Yadav Rave Party in Noida: फेमस यूट्यूबर एल्‍विश यादव बुरी तरह फंस गए हैं। एल्‍विश का नाम रेप पार्टी में आया है और नोएडा में उनके खिलाफ एर्फआईआर भी दर्ज कर ली गई है। एफआईआर के मुताबिक, आरोप है कि एल्विश यादव ने विदेशी लड़कियों के साथ गैरकानूनी ढंग से रेव पार्टी की थी और इस पार्टी में नशे के लिए कोबरा समेत कई जहरीले सांपों के जहर का इस्तेमाल हुआ था। एल्विश की इस पार्टी में 9 सांप बरामद किए गए हैं जिनमें 5 कोबरा, दो दोमुंहे साप भी शामिल हैं। ड्रग्‍स, विदेश लड़कियां और सांपों के जहर वाली रेव पार्टी मामले में पुलिस ने अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

खबर में आगे क्या

  • दोमुंहे सांप का असली नाम क्या है? 
  • कीमत 2 लाख से लेकर 2 करोड़ तक क्यों? 
  • तांत्रिक क्रिया और मर्दाना ताकत के लिए होता है प्रयोग
  • भारत के वाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत दुर्लभ घोषित किया जा चुका है ये सांप

दोमुंहे सांप का असली नाम रेड सेंड बोआ है

एल्‍विश की रेव पार्टी से बरामद किया गया दोमुंहे सांप का असली नाम रेड सेंड बोआ है। इसके दो मुंह नहीं होते, लेकिन दोमुंहा इसलिए क्‍योंकि इसकी पूंछ भी मुंह जैसी नजर आती है। देखने में लोगों को लगता है कि इस सांप के मुंह दोनों ओर हैं। ये दुर्लभ होते हैं, लिहाजा अब सांपों के स्मगलर इन्हें मोटे दामों पर खरीदते हैं और खासे ऊंची कीमत पर देश-विदेश में बेच देते हैं।

Advertisement
Red Sand Boa

करोड़ों में लगती है इस सांप की बोली

 यह सांप अपनी इस बनावट का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा और शिकार के लिए करता है। यह सांप भारत में राजस्थान, दक्षिण भारत और उत्तर पश्चिम भारत में पाए जाते हैं। इन सांपों को भारत के वाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत दुर्लभ घोषित किया गया है। दुर्लभता के कारण लोग चोरी-छिपे इन सांपों की तस्करी करते हैं। इसकी तस्करी के मामले में महाराष्ट्र नंबर वन पर है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत काफी ज्यादा है। कीमत की बात करें तो यह सांप 2 लाख से 2 करोड़ रुपये तक बिकता है।

Advertisement
Elvish Yadav

तांत्रिक क्रिया और धन-समृद्धि के लिए लोग खरीदते हैं ये सांप

ऐसा माना जाता है कि घर में दोमुंहा सांप का आना सौभाग्य का संकेत होता है। कई लोगों का मानना है कि इस सांप में ऐसी शक्तियां हैं कि यह उनके लिए भाग्य के साथ-साथ व्यापार में धन और समृद्धि भी ला सकता है। इसके अलावा इस सांप का इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं में भी किया जाता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इन सांपों का मांस खाने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है।

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए भी होता है सांप का प्रयोग

इस सांप का इस्तेमाल कई तरह की दवा बनाने और मर्दाना ताकत बढ़ाने और ब्यूटी कॉस्मेटिक बनाने में भी किया जाता है। लोगों का मानना ​​है कि इस सांप के मांस से एड्स जैसी लाइलाज बीमारी भी ठीक हो सकती है, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

इसे भी पढ़ें- 'उसे ट्रैप करने के लिए हमने झूठी पार्टी...', सांपों की तस्करी मामले में BJP सांसद मेनका गांधी ने किया बड़ा खुलासा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 November 2023 at 17:09 IST