BREAKING: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, खड़गे-दिग्विजय समेत कई दिग्गज हो रहे रिटायर

Rajya Sabha Elections 2026 Schedule: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की खाली हो रही 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajya Sabha Elections 2026
Rajya Sabha Elections 2026 | Image: ANI/File

Rajya Sabha Elections 2026: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी ई है। 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा, जिसका शेड्यूल जारी हो गया है। 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन नतीजे आएंगे। 20 जून तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए।

जिन 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव होना है, उसमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, मिजोरम शामिल हैं। 

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। 8 जून तक नामांकन भरा जा सकेगा। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून है।

मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस प्रक्रिया को 20 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement

किन राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव?

राज्यसभा के जिन 24 सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में खत्म हो रहा है, उनकी सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा 4-4 सीटों पर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में चुनाव होंगे। वहीं, मध्य प्रदेश- राजस्थान की 3 सीटों, झारखंड की दो सीटों, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर भी चुनाव कराए जाएंगे।

कई बड़े नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त

कई बड़े नेताओं की राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो रही है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह के नाम शामिल हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।

Advertisement

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन की मौत के बाद उनकी सीट खाली हो गई थी। इसके अलावा महाराष्ट्र से सुनेत्रा पवार और सी वी षणमुगम के इस्तीफे के चलते भी दो सीटें खाली हुई। 

यह भी पढ़ें: भोजशाला पर ऐतिहासिक फैसले के बाद आज का दिन अहम, अभेद्य किले में तब्दील धार, SC भी पहुंचा मामला

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड