पंजाब के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहनों की जांच करे निर्वाचन आयोग: रवनीत सिंह बिट्टू

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने निर्वाचन आयोग से बृहस्पतिवार को आग्रह किया कि वह यहां स्थित ‘कपूरथला हाउस’ से आने-जाने वाले पंजाब के सभी विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के सरकारी वाहनों की जांच करें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ravneet Singh Bittu
Ravneet Singh Bittu | Image: PTI

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने निर्वाचन आयोग से बृहस्पतिवार को आग्रह किया कि वह यहां स्थित ‘कपूरथला हाउस’ से आने-जाने वाले पंजाब के सभी विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के सरकारी वाहनों की जांच करें।बिट्टू ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में वितरण करने के लिए इन वाहनों में पंजाब से नकदी लाई जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि विधायक और मंत्री अपने सरकारी वाहनों का इस्तेमाल कर पंजाब से नकदी ला रहे हैं और उसे दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास कपूरथला हाउस में जमा करा रहे हैं। बिट्टू ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का काफिला अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जा रहा है और पंजाब से लूट गई नकदी को यहां बांटा जा रहा है। निर्वाचन आयोग को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।’’

Advertisement

भाजपा नेता ने दावा किया कि पंजाब सरकार का एक ऐसा ही वाहन बृहस्पतिवार को जब्त किया गय था, जिसमें अवैध नकदी बरामद की गई थी। बिट्टू ने बताया, ‘‘कपूरथला हाउस के साथ-साथ मुख्यमंत्री के काफिले के रूप में भवन से बाहर आने वाले सरकारी वाहनों (जिसमें नकदी हो) का निरीक्षण करना निर्वाचन आयोग का कर्तव्य है।’’ दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होंगे जबकि आठ फरवरी को मतगणना की जाएगी।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड