जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आग लगने से आठ मकान क्षतिग्रस्त; कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर के बारामूला शहर में आग लगने से कम से कम आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात पुराने बारामूला शहर में जलाल साहिब के भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में एक मकान में आग लग गई और यह तेजी से आसपास के मकानों में फैल गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Massive Fire Breaks Out in Baramulla Old Town, Multiple Houses Affected
Massive Fire Breaks Out in Baramulla Old Town, Multiple Houses Affected | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर के बारामूला शहर में आग लगने से कम से कम आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात पुराने बारामूला शहर में जलाल साहिब के भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में एक मकान में आग लग गई और यह तेजी से आसपास के मकानों में फैल गई।

उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना के जवानों ने भी आग बुझाने में मदद की। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के अभियान में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि आग में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर की टक्कर से दो लोगों की मौत

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड