LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ ईद पर नमाज के बाद देश के कई शहरों में बवाल, मेरठ और पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में हिंसक झड़प

India News Live: देशभर में आज धूमधाम से ईद मनाई गई। इस मौके पर नमाज अदा करने के बाद देशभर के कई शहरों से हिंसक झड़प की खबर सामने आईं। वहीं दूसरी ओर सरकार ने एक आदेश जारी कर बताया कि आईएफएस निधि तिवारी को पीएम मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Eid ul-Fitr 2025
Eid ul-Fitr 2025 | Image: X

31 मार्च को ईद-उल-फितर (Eid 2025) के मौके पर देशभर में नमाज अदा हुई। इस दौरान देशभर के कई शहरों से हिंसक झड़प की खबर सामने आईं। वहीं सरकार ने एक आदेश जारी कर बताया कि आईएफएस निधि तिवारी को पीएम मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया। साल 2014 बैच की आईएफएस अधिकारी तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं। आदेश 29 मार्च को जारी हुआ, जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तिवारी की पीएमओ में कार्य के उनके अनुभव के आधार पर निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है।


 


नीदरलैंड के विदेश भारत दौरे पर पहुंचे दिल्ली

नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे के लिए दिल्ली पहुंचे।
 


गणगौर घाट पर शोभायात्रा निकाली गई

राजस्थान में मेवाड़ महोत्सव के दौरान गणगौर घाट पर शोभायात्रा निकाली गई।


Advertisement

नई शिक्षा नीति पर सोनिया गांधी के बयान पर सीएम मोहन

नई शिक्षा नीति पर सोनिया गांधी के हालिया बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अगर सोनिया गांधी देश के शिक्षाविदों से बात करने के बाद NEP 2020 पर बोलतीं, तो बेहतर होता। यह उनके सीमित ज्ञान का नतीजा है। आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस ने शिक्षा को मजाक बना कर रख दिया था, यह उजागर हो चुका है। प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 तैयार की, 1968 और 1986 के बाद यह तीसरी शिक्षा नीति थी। पहले दोनों मौकों पर लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीति का सिर्फ आवरण बदला गया। महाराणा प्रताप, शिवाजी के साथ अन्याय हुआ और आक्रमणकारियों को महिमामंडित करने का प्रयास किया गया। अंग्रेजों और कांग्रेस ने सब कुछ नजरअंदाज कर बेरोजगारों की फौज बढ़ा दी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2 लाख से ज्यादा लोगों के साथ बैठकें की गईं और इस शिक्षा नीति का मसौदा तैयार किया गया।  तत्कालीन राज्य शिक्षा मंत्री के तौर पर मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि शिक्षा नीति को लागू करने वाला हमारा पहला राज्य था...आज 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज हैं।  यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि सोनिया गांधी ने एक तरह से विद्वानों का मजाक उड़ाया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 
 


हत्या के मामले में वांछित अपराधी ढेर, क्या बोली पुलिस?

मदुरै के पुलिस आयुक्त जे. लोगनाथन ने कहा कि उसका नाम सुभाष चंद्र बोस है। वह हाल ही में हुई एक हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त है। हमें सूचना मिली कि वह शहर में है और उस सूचना के आधार पर, हमने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की। उसने दो चेकपोस्ट पार किए और आखिरकार इस रास्ते की तरफ बढ़ा। उसे पकड़ने के लिए एक टीम ने उसका पीछा किया। जब दो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने दोनों पुलिस कर्मियों पर हमला किया।  उसने इंस्पेक्टर पर गोली भी चलाई। आत्मरक्षा के लिए इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस पिस्तौल का इस्तेमाल किया। दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। उसने इंस्पेक्टर पर गोली चलाने की भी कोशिश की। इसलिए इंस्पेक्टर ने आत्मरक्षा में उसके पैर में गोली चलाई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वे (पुलिस कर्मी) सुरक्षित हैं।


Advertisement

प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से विवाद चल रहा था- बरेली एसपी

थाना इज्जतनगर स्थिति मुड़िया अहमदनगर में दो पक्षों के बीच लड़ाई की सूचना मिली। दोनों पक्षों में प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई। फायरिंग की घटना नहीं हुई है। एक पक्ष से 4 और दूसरे पक्ष से 1 व्यक्ति को चोट आई है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी बरेली मानुष पारीक ने इसकी जानकारी दी है। 


मुठभेड़ में मारा गया वांटेड अपराधी

तमिलनाडु के मदुरै में वेलाम्मल कॉलेज के पास आज शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी मारा गया।

पुलिस ने बताया, "उसका नाम सुभाष चंद्र बोस है। वह हाल ही में हुई एक हत्या के मामले में वांछित आरोपी था।"
 


आमिर खान ने दी ईद की मुबारकबाद

अभिनेता आमिर खान ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी।


नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़

लॉन्ग वीकेंड के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।


दिल्ली में राजस्थान दिवस मनाएगी सरकार- गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार दिल्ली में आधिकारिक तौर पर राजस्थान दिवस मनाएगी। मैं इसके लिए उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं।


राणा सांगा महान थे- भागीरथ चौधरी

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि राणा सांगा महान थे जिन्होंने राष्ट्र के लिए कुर्बानी दी। वे राष्ट्रभक्त थे। पता नहीं वे(विपक्ष) कैसी राजनीति करते हैं।
 


नेपाल के राजदूत ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।


CM धामी ने इन जगहों के नाम बदलने की घोषणा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में स्थित कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरुप नाम परिवर्तित किए गए हैं।


दो समूहों के बीच झड़प पर क्या बोले एसपी सागर जैन?

सहारनपुर: एसपी देहात सागर जैन ने दो समूहों के बीच झड़प पर बताया कि आज थाना गंगोह के मोहल्ला गुलाम औलिया के 2 लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ने अपने साथ के कुछ लोगों को बुला लिया और मौके पर झगड़ा और मारपीट की घटना हुई है। 6 लोगों को मौके से पकड़ा गया। 3 लोगों को चोट के चलते मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 3 अन्य लोगों को भी गिरफ़्तार करके BNS 170 में चालान किया गया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज़ कर ली गई है। मौके पर शांति है।


पार्टी की सरकार छात्रों पर अत्याचार कर रही- के.टी. रामा राव

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी भूमि विवाद: बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने कहा कि राहुल गांधी ने मुंबई में आरे और छत्तीसगढ़ में हसदेव वनों के विनाश के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने पहले भी दो बार एचसीयू का दौरा किया था। फिर भी आज, जब उनकी अपनी पार्टी की सरकार छात्रों पर अत्याचार कर रही है और पर्यावरण को नष्ट कर रही है, तो वे चुप हैं। क्यों? क्या आप बुलडोजर के नीचे कुचले जा रहे वन्यजीवों की चीखें नहीं सुन सकते? क्या छात्रों को घसीटने और पीटने के दृश्य आप तक नहीं पहुँचते? अब लोकतंत्र और पर्यावरण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता कहाँ है?
 


धार्मिक स्थानों पर शराब बंदी करेंगे- सीएम मोहन

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने कहा कि बीते समय कैबिनेट के निर्णय में हमने कहा था कि हम अपने राज्य के धार्मिक स्थानों पर हम शराब बंदी करेंगे। कल से 17 जगहों पर शराब बंदी लागू हो जाएगी।  यह पहले भी लागू थी, लेकिन इसकी परिसीमा स्पष्ट नहीं थी। हमने इसकी परिसीमा स्पष्ट की है। 
 


वक्फ संशोधन विधेयक पारित होना बहुत मुश्किल- वारिस पठान

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा कि हम सुन रहे हैं कि ईद के बाद वक्फ विधेयक संसद में लाया जाने वाला है। लेकिन लोकसभा में इस विधेयक का पारित होना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वहां भाजपा के पास बहुमत नहीं है। अगर भाजपा को यह विधेयक पारित करना है, तो पार्टी को चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जयंत चौधरी का समर्थन प्राप्त करना आवश्यक होगा। अगर ये लोग विधेयक का समर्थन करते हैं, तो भारत के मुसलमान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। यह विधेयक असंवैधानिक है। यह अनुच्छेद 14, 25 और 26 का पूरी तरह से उल्लंघन है। आप मुस्लिम वक्फ बोर्ड में किसी गैर-मुस्लिम को कैसे शामिल कर सकते हैं? वक्फ संशोधन विधेयक भाजपा की पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा है, जिसके तहत वे मुसलमानों की जमीन हड़पना चाहते हैं। वक्फ को बचाने के लिए ऐसा करने का उनका दावा बिल्कुल झूठा है। 
 


जयपुर में निकली गणगौर माता की शाही सवारी

जयपुर में गणगौर माता की शाही सवारी निकाली गई। यहां राजस्थान की सांस्कृतिक कला के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल कलाकार भी मौजूद रहे।

राजस्थान का गणगौर उत्सव भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए मनाया जाता है।


CM रेखा ने काली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहिणी के काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 


जैसे मिलकर ईद मनाई, वैसे हर त्योहार मनाएं- आरिफ मोहम्मद

बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने कहा कि सबको बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जैसे आज सब ने ईद मिलकर बनाई है, ऐसे ही हर त्योहार मिलकर मनाएं।
 


लोग उनमें (औरंगजेब) आस्था रखते हैं- सुरेश भैयाजी जोशी

औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर RSS नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि जो लोग उनमें(औरंगजेब) आस्था रखते हैं, वे वहां (उनकी कब्र पर) जाते हैं। मुझे नहीं पता कि कौन उनमें आस्था रखता है। हमारी परंपरा में मृत्यु के बाद व्यक्ति के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करते।


14 CAG रिपोर्ट लंबित हैं- विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 14 CAG रिपोर्ट लंबित हैं। उसमें से कल 8वीं रिपोर्ट सदन के पटल पर पेश की जाएगी। कल की रिपोर्ट वाहन वायु प्रदूषण पर है। आगामी 2 दिनों तक इस पर चर्चा होगी। संबंधित विभागों से इस पर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई है, जिस पर उन्हें 1 महीनें के अंदर जवाब देना है। CAG की रिपोर्ट में जो भी सरकारी खजाने का नुकसान हुआ है या भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है यदि वह सत्य निकलती है तो दिल्ली विधानसभा का सदन किसी भी फैसले कि लिए सक्षम है।


मुख्यमंत्री ने जो बात की है वो एकदम सही- कुणाल घोष

TMC नेता कुणाल घोष ने  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बात की है वो एकदम सही है। भाजपा झूठा नैरेटिव तैयार करने की कोशिश कर रही है। भाजपा, हिंदू धर्म के नाम पर भेदभाव की राजनीति करती है। हिंदू धर्म के नाम पर वे(भाजपा) वोटों की राजनीति करते हैं। ममता बनर्जी मूल हिंदू धर्म को मानती हैं। वे(ममता बनर्जी) सभी धर्मों का सम्मान करती हैं लेकिन भाजपा न हिंदुओं के लिए ठीक है और न ही अल्पसंख्यकों के लिए भी ठीक नहीं हैं। भाजपा विकृत एवं फेक नैरेटिव तैयार कर रही है।


2025 का चेहरा नीतीश कुमार रहेंगे- मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये NDA का फैसला है कि 2025 का चेहरा नीतीश कुमार रहेंगे, उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।


पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में हिंसक झड़प

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में ईद की नमाज के बाद दो मुस्लिम गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। 


सिंधिया ने आदिवासी समुदाय के साथ किया डांस

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बमोरी में फाग महोत्सव के दौरान आदिवासी समुदाय के साथ नृत्य किया और ढोल बजाया।


सहारनपुर में दिखे फिलिस्तीनी झंडे, जांच शुरू

सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर फिलिस्तीन का झंडा दिखाने और नारेबाजी करने के वायरल वीडियो पर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडिया संज्ञान में आया है जिसमें कुछ लड़कों के द्वारा भारत और एक अन्य देश का झंड़ा दिखाया जा रहा है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


सूरजपुर में एक फैक्ट्री में लगी आग

नोएडा के सूरजपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।


रमजान के इस महीने में कोई शिकायत नहीं मिली- कमिश्नर

ईद-उल-फितर के त्यौहार पर हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सी.वी. आनंद ने कहा कि मैं ईद के इस त्योहार पर मुस्लिम भाइयों को बधाई देता हूं। रमजान के इस महीने के दौरान हमें किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।


कानून व्यवस्था कायम रखना सरकार का काम- संजय कुमार


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखना सरकार का काम है। विपक्ष हमेशा नकारात्मक विचार रखता है। उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश बन रहा है। यह प्रदेश अर्थव्यवस्था में दूसरे नंबर पर जा रहा है। सपा जिस उद्देश्य के लिए बनी है, वे उसकी आवाज बने। मैं उनसे चाहूंगा कि वे अपने सलाहकार बदलें। 


रवि किशन का बयान

BJP सांसद रवि किशन ने कहा, "देश और प्रदेश कानून के मुताबिक चल रहे हैं। यह बात सभी लोग जाने कि उत्तर प्रदेश कानून के हिसाब से ही चलेगा। सभी को कानून से चलना है। संविधान ही सर्वोपरि है।"


नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

नोएडा के सूरजपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।


हिसार में गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराजा अग्रसेन प्रतिमा और विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह मंत्री ने कहा, "महाराजा अग्रसेन बहुत वीर योद्धा थे, इन्होंने महाभारत के युद्ध में हिस्सा लिया था। इन्होंने पूरे राज्य के संस्कारों को सिंचित करने का काम किया। कोई भूखा न सोए, कोई व्यक्ति ऐसा न हो जिसके सिर पर छत न हो और कोई व्यक्ति ऐसा न हो जिसके पास कारोबार न हो इन तीन चीजों को उन्होंने अपने सुशासन से निश्चित और सुनिश्चित किया।"


ममता बनर्जी के बयान पर सुकांत मजूमदार का पलटवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "यह TMC ही है जो दंगे कराती है। मैं ममता बनर्जी से पूछना चाहता हूं कि मोथाबारी (मालदा) में हिंदुओं के घर किसने जलाए ?... ममता बनर्जी और CPM- दोनों तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और दोनों इसमें एक साथ हैं।"


पूरा महाठगबंधन बौखलाया हुआ है- BJP सांसद

RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर BJP सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, "अमित शाह की लोकप्रियता, केंद्र सरकार की उपलब्धियां और डबल इंजन की सरकार ने बिहार में जो काम किया है उससे राजद डरी हुई है। लालू यादव और तेजस्वी यादव सहमें हुए हैं। पूरा 'महाठगबंधन' बौखलाया हुआ है... अपने शासन काल में उन्होंने(राजद) पूरे प्रदेश को तबाह करने का काम किया था, अराजकता लाने का काम किया था... अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वाले तेजस्वी यादव अपने पिता के कार्यकाल को थोड़ा पढ़ें तो उन्हें समझ आएगा।"


संभल में 100 से अधिक ईदगाहों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई नमाज- एसपी

संभल के एसपी केके बिश्नोई ने कहा, "संभल में स्थित 100 से अधिक ईदगाहों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। जहां कहीं विवाद हुआ, उसे भी सुलझा लिया गया। स्वयंसेवकों ने बड़ा योगदान दिया। कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं आई।"
 


यूपी के DGP प्रशांत कुमार का बयान

उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ईद-उल-फितर की नमाज़ शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सकुशल संपन्न हुई। लोगों ने धर्म गुरुओं के कहने और शासन के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ नहीं पढ़ी। शाम में भी यह सतर्कता बरती जाएगी। मैं इस अवसर पर सभी को ईद-उल-फितर की सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"


वक्फ संशोधन बिल पर अखिलेश यादव का बयान

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ज्यादातर देश के दल वक्फ बिल के खिलाफ है बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल इसके खिलाफत करेंगे। सपा भी इस बिल का विरोध करती है और ये बिल जब सदन में आएगा इसका विरोध किया जाएगा..."


अखिलेश यादव के बयान पर क्या बोले रवि शंकर प्रसाद?

BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव ने कहा था कि गोबर से दुर्गंध और इत्र से खुशबू आती है। ये लोग गौमाता के बारे में ऐसे विचार रखते हैं। जब हम गोबर लीपते हैं तो गांव का घर शुद्ध होता है। केवल वोट बैंक के लिए इस तरह की बात करने और अपने काम का हिसाब नहीं देने की हम भर्त्सना करते हैं।"


बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार बनना तय है- BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "कुछ लोग जिनकी बिहार में राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, वे इस (भाजपा-JDU गठबंधन को लेकर) बारे में भ्रम फैलाना चाहते हैं लेकिन मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं जिन्होंने यह बयान देकर उन सभी अटकलों को विराम दे दिया... बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार बनना तय है और इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है।"


फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फूड पॉइजनिंग के कारण भर्ती मरीजों का हाल जानने देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान डॉक्टरों को मरीजों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "आटा सहारनपुर से सप्लाई किया गया था। डीलर की दुकान को सील कर दिया गया है। जिन अन्य जगहों पर आटा सप्लाई किया गया था, उन सभी को नोटिस दिया गया है। हमने सहारनपुर प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया है। बीमार हुए लोगों का यहां इलाज चल रहा है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच चल रही है।"


मुरादाबाद में पुलिस और नमाजियों के बीच बहस

मुरादाबाद ईदगाह में नमाज अदा करने से रोके जाने पर लोगों की पुलिस से बहस हो गई। पुलिस ने नमाजियों को ईदगाह में जाने से रोक दिया क्योंकि अंदर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके बाद फिर से नमाज अदा की गई।


सोनिया गांधी के बयान पर CM फडणवीस की प्रतिक्रिया

नई शिक्षा नीति पर सोनिया गांधी के हालिया बयान पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुझे लगता है कि यह (एनईपी) भारत की शिक्षा प्रणाली का भारतीयकरण है। मैकाले ने हमारे देश को गुलाम बनाने के लिए जो शिक्षा नीति लाई थी, अगर उसे बदल दिया जाए और भारतीयकरण किया जाए, तो मुझे लगता है कि इससे किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। कोई भी देशभक्त इसका समर्थन करेगा। मुझे लगता है कि सोनिया गांधी को इसके बारे में अधिक जानना चाहिए और भारतीय शिक्षा प्रणाली के भारतीयकरण का समर्थन करना चाहिए।"


मुख्तार अब्बास नकवी ने अदा की नमाज

 ईद-उल-फितर के मौके पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली में इमामिया हॉल मस्जिद में नमाज अदा की। उन्होंने कहा, "सभी देशवासियों को ईद की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और सभी जगह पूरे जश्न के साथ ईद मनाई जा रही है। ये मीठी ईद है तो इस ईद में कोई कड़वी बात नहीं होनी चाहिए और न ही कोई हरकतें होनी चाहिए।"


हिंदुओं ने बरसाए नमाजियों पर फूल

जयपुर में ईद-उल-फितर के मौके पर हिंदुओं ने ईदगाह आने वाले लोगों पर फूल बरसाए।


कोलकाता के ईदगाह पहुंचीं CM ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईद के मौके पर कोलकाता के ईदगाह पहुंचीं। उन्होंन कहा, “नवरात्रि चल रही है मैं उसके लिए भी शुभकामनाएं देती हूं, लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि कोई दंगा करें। आम लोग अराजकता नहीं फैलाते, बल्कि राजनीतिक दल ऐसा करते हैं। यह शर्म की बात है...हम सभी धर्मों के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं...।”


संभल की शाही जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात

ईद-उल-फितर के मौके पर संभल की शाही जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।


CM सैनी ने की मनसा देवी मंदिर में पूजा

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव के दूसरे दिन पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।


पीएम मोदी ने दी की शुभकामनाएं

PM मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई देते हुए लिखा, “यह त्यौहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक!”


लखनऊ की ईदगाह मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ के अलग-अलग मस्जिदों में लोग ईद की नमाज अदा कर रहे हैं। ऐसे में ईदगाह मस्जिद के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। सड़क को पूरी तरह से फ्री किया गया है। वाहन पार्किंग में ही खड़े करने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस सुरक्षा कर्मी, ट्रैफिक पुलिस और SSB के जवान भी मौके जिससे मौजूद हैं, ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो और शांति एकता के साथ ईद का त्यौहार मनाया जा सके।
 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी ईद की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाईयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में  नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज़्बे को मजबूत बनाए।"


 


नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती की गई। नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा की माता ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजा की जाती हैं।


औरंगजेब विवाद पर क्या बोले राज ठाकरे?

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में औरंगजेब के नाम पर हो रहे विवाद के बीच प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुगल शासक औरंगजेब ने "शिवाजी की विचारधारा" को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें विफल रहा और अंत में महाराष्ट्र में ही मारा गया। एक विशाल क्षेत्र का शासक होने के बावजूद, औरंगजेब छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद भी महाराष्ट्र में रहा क्योंकि वह शिवाजी महाराज की विरासत को मिटाना चाहता था - एक ऐसा कार्य जिसे वह अंततः पूरा करने में असफल रहा। उन्होंने कहा कि इतिहास को जाति और धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने लोगों से व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेशों के आधार पर इतिहास को समझने से बचने की सलाह दी और सही ऐतिहासिक तथ्यों को जानने के लिए किताबों को पढ़ने की अपील की।


ईद पर नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद में जुटे लोग

देश ईद का त्योहार मना रहा है। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है। दिल्ली के जामा मस्जिद में भी नमाज पढ़ने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए हैं। 

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड