Sarkari Naukari: यूपी के सरकारी स्कूलों में 60 हजार पदों पर शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को और अधिक सही बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अब आधिकारिक रूप से अपना ऑनलाइन ई-अधियाचन पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। आइए जानते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
uttar-pradesh-recruitment-teachers-60-000-post-notification-job-up-education-service-selection-commission-know-in-detail
uttar-pradesh-recruitment-teachers-60-000-post-notification-job-up-education-service-selection-commission-know-in-detail | Image: Meta AI

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों के कुल 60,000 पद खाली पड़े हैं, जिन्हें जल्द ही भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भर्ती से जुड़ी जानकारी जानें

शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन पदों को दो श्रेणियों में बांटा गया है।
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में सबसे अधिक 48,000 पद खाली हैं। आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में आखिरी बार भर्ती साल 2018 में हुई थी, जिसके बाद से काफी समय से नई भर्ती का इंतजार किया जा रहा था।
शहरी इलाकों के स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 11,508 पद खाली हैं।
इन रिक्तियों का डेटा ऑनलाइन 'ई-अधियाचन पोर्टल' पर अपलोड किया जा रहा है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, आयोग द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा का पैटर्न और समय जानें

शिक्षक भर्ती परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा MCQ आधारित होगी। 
परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
पूरी संभावना है कि यह परीक्षा सितंबर महीने तक आयोजित कर ली जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से लेकर 40 वर्ष तक की है। 
उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जो OBC, SC, ST वर्ग से आते हैं या फिर महिला उम्मीदवार हैं, उन्हें सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की विशेष छूट दी जाएगी।

Advertisement

शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट करते रहें चेक 

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है।

ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2026: सावन की अमावस्या पर लगेगा साल का आखिरी ग्रहण, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत; कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड