अपडेटेड 24 February 2026 at 20:22 IST
UPSC CSE 2026 Last Date: सिविल सेवा परीक्षा के लिए फॉर्म फरने की समय-सीमा बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई; जानें क्यों लिया ये फैसला
UPSC CSE 2026 Last Date: UPSC एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि सिविल सेवा परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। 24 फरवरी को यूपीएससी का आवेदन पोर्टल भारी ट्रैफिक के कारण ठप हो गया था।
- भारत
- 3 min read

UPSC CSE 2026 Last Date: देशसेवा की भावना मन में लिए हजारों की संख्या में कैंडिडेट्स संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC एग्जाम की तैयारी करते हैं। इस एग्जाम के लिए UPSC विशेष आयोजन पहले से ही करता है।
लेकिन, इस बार अंतिम तिथि 24 फरवरी पर हैवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in का सर्वर डाउन हो गया और वेबसाइट से अचानक ठप पड़ गई। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परेशानी के कारण आयोग को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ गई।
आवेदन प्रक्रिया में आईं दिक्कतें
कई अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि लॉगिन करने में धीमी गति और अस्थायी एक्सेस फेल होने की समस्या आ रही है। बता दें, आयोग का ऑनलाइन पोर्टल ही आवेदन जमा करने का एकमात्र माध्यम है, जहां OTR पूरा करने, दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क भुगतान करना होता है।
क्या है संशोधित डेडलाइन?
इस बार देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ फॉर्म भरने की कोशिश के कारण पोर्टल पर भारी दबाव पड़ गया और कई अभ्यर्थी बिना आवेदन के ही रह गए। अभ्यर्थियों के इस समस्या को देखते हुए आयोग ने लास्ट डेट बढ़ा दी है, जो पहले 24 फरवरी थी। आयोग ने पहले ही उम्मीदवारों को सलाह दी थी कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें, क्योंकि सर्वर पर अधिक ट्रैफिक के चलते तकनीकी समस्या आ सकती है।
Advertisement
लेकिन, समस्या को देखते हुए आयोग ने अब कैंडिडेट्स को एक और मौका दिया है जिसके कारण वे 27 फरवरी 2026, शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह विस्तार भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 (Indian Forest Service Exam 2026) पर भी लागू होगा।
UPSC CSE 2026 में इस बार कितनी हैं वैकेंसी?
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से इस बार 933 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसी परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS समेत कई टॉप पदों पर भर्ती होती है। यह एग्जाम तीन चरणों प्री, मेंस और इंटरव्यू में होता है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य है।
Advertisement
कैसे फॉर्म भरें? (How to apply)
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2. 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
3. अपनी बेसिक जानकारी भरकर URN बनाएं।
4. CAF में पर्सनल और पढ़ाई की डिटेल्स भरें।
5. एग्जाम चुनकर एग्जाम सेंटर सेलेक्ट करें।
6. फीस जमा करके सबमिट पर क्लिक करें।
7. फॉर्म बंद होने के बाद UPSC कुछ दिनों के लिए करेक्शन विंडो भी ओपन करेगा, जिसमें छोटी-मोटी गलती रहने पर ठीक कर सकेंगे।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 20:20 IST