UP Police Cut Off 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी, 76184 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट... चेक करें अपनी कैटेगरी UR, OBC, SC, ST का कटऑफ
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट और कैटेगरी-वाइज कटऑफ आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है।
- भारत
- 2 min read

UP Police Constable Bharti 2026 Cut Off: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दी गई है। इस भर्ती में कुल 32,679 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
कुल पद- 32,679 पद
कुल उम्मीदवार पास हुए- 76,184 अभ्यर्थी (कुल सीटों का लगभग 2.33 गुना)
कुल आवेदन- 28,86,797 अभ्यर्थियों (19.62 लाख पुरुष और 9.24 लाख महिला)
परीक्षा की तिथि- 8, 9 और 10 जून 2026 (कुल 6 पालियों में)
नॉर्मलाइजेशन और न्यूनतम कट-ऑफ नियम
परीक्षा 6 अलग-अलग शिफ्ट में हुई थी, इसलिए बोर्ड ने अंकों में संतुलन बनाने के लिए नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई। इसके बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट बनाई गई।बोर्ड ने श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स पहले से तय किए थे।
अनारक्षित -30%
ओबीसी - 25%
ईडब्ल्यूएस - 25%
एससी / एसटी - 20%
प्रतियोगिता का स्तर 1 सीट पर 2 से अधिक दावेदार
लिखित परीक्षा पास करने वाले 76,184 अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में भाग लेने का मौका मिलेगा। भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के अंक कट-ऑफ के ठीक बराबर हैं, उन्हें भी अगले चरण के लिए योग्य माना गया है। अब हर 1 सीट के लिए 2 से ज्यादा उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
Advertisement
अगला चरण, 17 अगस्त से DV और PST
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल सेंडर्ड टेस्ट होगा।
शुरुआत की तारीख- 17 अगस्त 2026 से।
एडमिट कार्ड व केंद्र- अभ्यर्थियों के रिपोर्टिंग सेंटर, तिथि और समय की जानकारी जल्द ही UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए सलाह
यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, तो बिना समय गंवाए अपने सभी आवश्यक ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स 10वीं/12वीं मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास आदि तैयार कर लें और फिजिकल टेस्ट का अभ्यास शुरू कर दें।