UP Board 10th 12th Result 2026: जारी होने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, इस डायरेक्‍ट लिंक पर क्‍लिक कर सबसे पहले करें चेक, प्रिंट आउट का भी है ऑप्‍शन

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE:माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) जल्द ही रिजल्ट जारी करेगा। आइए आपको बताते हैं कि आप अपना मार्कशीट कैसे देख सकते हैं और किस समय रिजल्ट आ सकता है।

Follow : Google News Icon  
UP Board 10t, 12th Result 2025 Soon
UP Board 10t, 12th Result 2025 Soon | Image: X

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 4 अप्रैल 2026 तक ही पूरा कर लिया था, और अब रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 19 से लेकर 25 अप्रैल के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड लगभग दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे के बीच नतीजों की घोषणा करता है।  आधिकारिक तौर पर एक या दो दिन पहले कर दी जाएगी।

कहां और कैसे चेक करें मार्कशीट?

अगर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं और रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
results.upmsp.edu.in

रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड 

छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर (Roll Number) और स्कूल कोड (School Code) की आवश्यकता होगी।
Step 1 - सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
Step 2 - होमपेज पर 'UP Board 10th Result 2026' या 'UP Board 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 - अब अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करें।
Step 4 - 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 5 - कॉलेज में एडमिशन के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Advertisement

डिजिलॉकर (DigiLocker) और SMS से भी देख पाएंगे

छात्र SMS के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं। इसके अलावा, यूपी बोर्ड इस साल भी छात्रों की डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराएगा। यह डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से मान्य होगी और छात्र इसका उपयोग कॉलेज एडमिशन के लिए कर सकेंगे।

Pass होने के लिए कितना अंक है जरूरी? 

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के कम से कम आपको 33 प्रतिशत अंक चाहिए। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए पास होने का एक और मौका दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  - Virat kohli like Lizlaz Instagram Photo: विराट कोहली का 'Like' बन गया विवाद, कौन है ये जर्मन इंफ्लुएंसर LizLaz जिसकी फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका?

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड