अपडेटेड 25 April 2024 at 12:00 IST

UP Board 10th, 12th Result: 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, इंटरमीडिएट में 82.6% छात्र पास,यहां करें चेक

UP Board 10th and 12th Result 2024: कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक से चेक करें।

Follow : Google News Icon  
UP Board Result 2024
10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी | Image: PTI

UP Board 10th and 12th Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं (UP Board High School Inter Result 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया है। आज 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे नतीजे जारी किए गए हैं। यहां नीचे दिए गए लिंक पर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हाई स्कूल में 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 82.6% बच्चों के पास होने की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि इस बार भी हमेशा की तरह लड़कियों ने बाजी मार ली है और लड़कों से बेहतर रिजल्ट लेकर आई हैं।

यहां इस लिंक पर क्लिक करके आप अपना रिजल्ट देखें-

https://upresults.nic.in/

Advertisement

https://upmsp.edu.in/

10वीं और 12वीं कक्षा में किसने किया टॉप?

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की क्लास के टॉपर उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले हैं। जहां 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 98.50% के साथ टॉप किया है, वहीं 12वीं में शुभम वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।

Advertisement

लड़के और लड़कियों में से किसने मारी बाजी?

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ीं। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% है, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 86.05% है। 

ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट?

पीसी में ऐलान होते ही नतीजे यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर भी डाल दिए गए हैं। इसके लिए दो वेबसाइट दी गई हैं- upmsp.edu.in और upresults.nic.in

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले इन वेबसाइट को खोल लें। 
  • आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा जिसपर आपको रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद 10वीं या 12वीं में से अपनी क्लास सिलेक्ट कर लो।
  • फिर अपनी डिटेल्स भर दो जिसमें आपका नाम, क्लास और रोल नंबर जैसी चीजें होंगी। 
  • ये डिटेल्स डालते ही आपकी स्क्रीन्स पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा। 

ये भी पढ़ेंः UP Board 10th, 12th Result LIVE Update: 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट आउट, यहां करें चेक

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 April 2024 at 14:16 IST