अपडेटेड 25 April 2024 at 12:03 IST
UP Board 10th, 12th Result LIVE Update: 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट आउट, यहां करें चेक
UP Board 10th, 12th Result LIVE Update: आज दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे की घोषणा है।
- भारत
- 3 min read

20 April 2024 at 14:50 IST
लड़के पर भारी पड़ीं लड़कियां
आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ीं। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% है, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 86.05% है।
20 April 2024 at 14:26 IST
10वीं और 12वीं में किसने किया टॉप?
PTI भाषा के इनपुट की माने तो, यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में सीतापुर के ही शुभम वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।
Advertisement
20 April 2024 at 14:19 IST
इंटरमीडिएट में 82.6% बच्चे पास
हाई स्कूल में 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 82.6% बच्चों के पास होने की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि इस बार भी हमेशा की तरह लड़कियों ने बाजी मार ली है और लड़कों से बेहतर रिजल्ट लेकर आई हैं।
25 April 2024 at 12:02 IST
10वीं-12वीं कक्षा के नतीजे जारी
10वीं-12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। यहां इस लिंक पर क्लिक करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
https://upresults.nic.in/
https://upmsp.edu.in/
Advertisement
20 April 2024 at 13:52 IST
थोड़ी ही देर में होगा रिजल्ट का ऐलान
देशभर से छात्र अपने फोन और लैपटॉप को अपने करीब रखकर नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं। 2 बजे नतीजों की घोषणा होगी।
20 April 2024 at 13:19 IST
बिना इंटरनेट ऐसे चेक कर सकते हैं यूपी बोर्ड का रिजल्ट
हो सकता है कि वेबसाइट क्रैश हो जाए या आप किसी ऐसी जगह फंस जाए जहां नेटवर्क ना हो… ऐसे में ऑफलाइन सुविधा आपके काम आएगी। यहां देखिए ऑफलाइन रिजल्ट देखने के स्टेप्स-
- सबसे पहले आप अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाकर अपने 10 अंकों के रोल नंबर के साथ “यूपी10” या “यूपी12” लिख लें। उदाहरण के तौर पर आपको UP12Roll Number या UP10Roll Number टाइप करना होगा।
- फिर इस नंबर को 56263 पर भेज दें।
- इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यूपी और रोल नंबर के बीच में जरा सा भी स्पेस नहीं होना चाहिए।
- जैसे ही आप मैसेज भेज देंगे तो तुरंत ही आपकी फोन स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
20 April 2024 at 13:18 IST
वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं मत
आज लाखों छात्र एक साथ अपना रिजल्ट चेक करेंगे तो ऐसे में हेवी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट के क्रैश होने की संभवना है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घबराने वाली कोई बात नहीं है। आप डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां जानिए कैसे-
- सबसे पहले अपने फोन में प्ले स्टोर से डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड कर लें या digilocker.gov.in वेबसाइट पर चले जाएं।
- ऐप या वेबसाइट खुलने पर अपने आधार कार्ड नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
- उसके बाद जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स की मदद से डिजिलॉकर अकाउंट लॉग इन कर लें।
- इसके बाद यूपी बोर्ड का लिंक आएगा जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- फिर 10वीं या 12वीं में से अपनी कक्षा चुन लें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
25 April 2024 at 12:03 IST
ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट?
पीसी में ऐलान होते ही नतीजे यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर भी डाल दिए जाएंगे। इसके लिए दो वेबसाइट दी गई हैं- upmsp.edu.in और upresults.nic.in
- नतीजे देखने के लिए सबसे पहले इन वेबसाइट को खोल लें।
- आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा जिसपर आपको रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद 10वीं या 12वीं में से अपनी क्लास सिलेक्ट कर लो।
- फिर अपनी डिटेल्स भर दो जिसमें आपका नाम, क्लास और रोल नंबर जैसी चीजें होंगी।
- ये डिटेल्स डालते ही आपकी स्क्रीन्स पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
20 April 2024 at 13:12 IST
आज आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
UP Board High School Inter Result 2024: आज यानि 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। दोपहर के 2 बजे एक प्रेस कॉनफ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की जाएगी। इस साल करीब 55 लाख छात्रों ने पेपर दिए थे जो दिल थामकर नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 April 2024 at 13:21 IST