UP BEd Exam 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, अब 30 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी डिटेल्स

UP BEd Exam 2026: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। परीक्षा अब 31 मई को आयोजित होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP BEd Exam 2026
UP BEd Exam 2026 | Image: Republic

UP BEd Exam 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में बीएड दाखिले का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी बिना किसी लेट फीस के 30 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस फैसले से उन हजारों छात्रों को लाभ होगा जो किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर पूरी की जा सकती है।

परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव 

पहले के कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा 20 से 25 अप्रैल के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है। नए रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक, प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि **31 मई 2026** तय की गई है। परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए छात्रों को 5 जिलों का विकल्प दिया जा रहा है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में छात्रों को उनके चुने हुए विकल्पों के बाहर भी परीक्षा केंद्र आवंटित किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क और लेट फीस 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 30 अप्रैल तक अपना फॉर्म जरूर भर लें। यदि आप इस तारीख तक चूक जाते हैं, तो 1 मई से 5 मई 2026 के बीच 'लेट फीस' के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। फॉर्म भरने में हुई गलतियों को सुधारने के लिए विश्वविद्यालय 6 मई से 10 मई तक 'करेक्शन विंडो' भी ओपन करेगा। आवेदन फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1650 रुपये है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए यह 850 रुपये रखा गया है।

कौन कर सकता है अप्लाई? 

यूपी बीएड 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। सामान्य और OBC वर्ग के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए अंकों की यह सीमा 45% है। वहीं, जिन छात्रों ने इंजीनियरिंग (BE/B.Tech) की पढ़ाई की है, उनके लिए न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।

Advertisement

UP BEd 2026 के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम (Important Dates)

  • बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथ- 30 अप्रैल 2026 
  • लेट फीस के साथ आवेदन की तिथि- 1 मई से 5 मई 2026 
  • फॉर्म सुधार (Correction Window)- 6 मई से 10 मई 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- 25 मई 2026 (संभावित) 
  • प्रवेश परीक्षा (Exam Date)- 31 मई 2026 (संभावित) 

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड