Paper Leak: एग्जाम से एक दिन पहले अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, शिक्षा विभाग ने स्थगित की परीक्षा

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 28 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई। ठाणे से टीईटी का जो पेपर मिला है, वो हूबहू मैच हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra TET Paper Leak
महाराष्ट्र TET पेपर लीक | Image: X

Maharashtra TET Paper Leak: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर विवाद अब तक पूरी तरह से थमा भी नहीं था। इस बीच अब महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक हो गया है। परीक्षा रविवार (28 जून) को होनी थी, जिसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया गया है। एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द की जा सकती है।

28 जून, 2026 को राज्य भर में कुल 1028 केंद्रों पर TET की परीक्षा आयोजित की जानी थी। 2026 की नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए परिषद ने सभी सुरक्षा उपाय भी किए गए थे।

पेपर लीक होने की मिली थी गुप्त सूचना

बावजूद इसके शनिवार (27 जून) सुबह गोपनीय सूचना के आधार पर, भिवंडी में कुछ लोगों के पास इस प्रश्न पत्र से संबंधित जानकारी होने का पता चला। इसके बाद भिवंडी पुलिस ने वहां पहुंचकर छापा मारा। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को भी जांच के लिए बुलाया गया और तुरंत इसका सत्यापन किया गया। इस दौरान यह पाया गया कि प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्न उक्त लोगों के पास मौजूद प्रश्नों से मेल खाते हैं। भिवंडी पुलिस स्टेशन में इस पर मामला दर्ज कर लिया है।

इसके बाद महाराष्ट्र TET परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया। परिषद का कहना है कि परीक्षा हर हाल में पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जानी चाहिए और इस संबंध में गहन जांच आवश्यक है, इसलिए इस परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है। परिषद ने परीक्षा से जुड़ी अपडेट जानकारी वेबसाइट पर प्रकाशित करने की बात कही है।

Advertisement

लाखों लोग होने वाले थे शामिल

राज्य भर से लगभग 4 लाख 28 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे। पंजीकृत उम्मीदवारों में से 2,26,263 ऐसे शिक्षक थे जो पहले से ही सरकारी या निजी स्कूलों में नौकरी कर रहे थे और जरूरी TET योग्यता हासिल करने के लिए परीक्षा दे रहे थे। बाकी उम्मीदवार शिक्षक बनने की इच्छा रखते थे।

नीट पेपर लीक को लेकर मचा था भारी बवाल

पिछले महीने NEET-UG परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के कारण पूरे देश में भारी बवाल मचा था। विवाद के चलते NTA को परीक्षा रद्द करनी पड़ी और फिर से आयोजन करना पड़ा। 21 जून को देशभर में NEET-UG की दोबारा परीक्षा कराई गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: NCERT Syllabus: कक्षा 9वीं के स्टूडेंट्स पहली बार पढ़ेंगे 'इमरजेंसी', सामाजिक विज्ञान के सिलेबस में नया बदलाव

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड