Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए एक शानदार मौका, EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, कैसे करें आवेदन?
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए EPFO एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। 153 पदों पर निकली इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैं।
- भारत
- 3 min read

Sarkari Naukri 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और केवल 10वीं पास हैं, तो आपके लिए साल 2026 की एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 153 खाली पदों को भरा जाना है।
यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम उम्र में ही एक सुरक्षित और स्थायी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। योग्य उम्मीदवार बिना समय गंवाए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
EPFO द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्य रूप से लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण युवा इसके लिए पात्र हैं।
हालांकि, आज के डिजिटल दौर को देखते हुए उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने की बेसिक जानकारी होना अनिवार्य है। यदि आपको कंप्यूटर का ज्ञान है, तो चयन प्रक्रिया में आपको काफी आसानी हो सकती है।
सैलरी
इस भर्ती की सबसे खास बात इसमें उम्मीदवारों को एक आकर्षक वेतन मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये प्रति माह तक की सैलरी दी जाएगी। चूंकि यह एक केंद्र सरकार के अधीन आने वाली संस्था है, इसलिए कर्मचारियों को मूल वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
Advertisement
चयन प्रक्रिया
EPFO में चयन होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित और भाषा से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी कागजी कार्रवाई सही पाए जाने के बाद ही मेरिट के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
- इसके बाद "Apply Online" के लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी सभी परसनल और एजुकेशनल जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
- इसके बाद भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें।
ये भी पढ़ें: Bihar: नीतीश कुमार 30 मार्च को देंगे मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा? जानिए क्या कहता है नियम, क्यों हो रही चर्चा