अपडेटेड 28 February 2026 at 19:12 IST

Sarkari Naukri 2026: इस राज्य में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, वन रक्षक के 728 पदों निकली सीधी भर्ती, 62000 तक सैलरी

Sarkari Naukri 2026: MPESB ने वन विभाग के अंतर्गत फॉरेस्ट गार्ड के कुल 728 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
MPESB Van Rakshak Bharti 2026
MPESB Van Rakshak Bharti 2026 | Image: ANI

MPESB Van Rakshak Bharti 2026 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक (Forest Guard) के कुल 728 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत आज से हो गई है। 

क्या है लास्ट डेट?

वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, यदि आवेदन में किसी प्रकार की गलती हो जाती है, तो सुधार के लिए 19 मार्च 2026 तक का समय दिया गया है।

सैलरी की बात करें तो MPESB के आधार पर इन पदों पर भर्ती होने वाले युवाओं को 19500 रुपये से 62000 रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा।

क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन?

विभाग के अनुसार, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल से अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से पुरानी पद्धति से हायर सेकेण्डरी अथवा 10+2 पद्धति से दशवीं कक्षा उत्तीर्ण (हाईस्कूल) होना अनिवार्य है।

Advertisement

अगर एज लिमिट की बात करें तो कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु (जनरल) के लिए 33 वर्ष रखी गई है, जिसका निर्धारण 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया जाएगा। वहीं, महिला कैंडिडेट्स और SC, ST, OBC तथा गवर्मेंट सर्विस के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देते हुए इसे 38 वर्ष निर्धारित किया गया है।

आवेदन करने के लिए कितना शुल्क लगेगा?

आवेदन शुल्क के रूप में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये है। इसके अलावा, MP ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और स्वयं के नागरिक लॉगिन के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये का पोर्टल शुल्क देना होगा।

Advertisement

कुल पदों की संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 728 पदों में से सर्वाधिक 310 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, जबकि OBC के लिए 198, ST के लिए 143 और EWS के लिए 77 पद रिजर्व किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देना होगा, जो कुल 100 अंकों की होगी। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा और प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। 

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी और सीना 79 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) होना आवश्यक है, जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 150 सेमी तय की गई है। 

ये भी पढ़ें:  PAK vs SL T20 WC: अगर पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच चढ़ा बारिश की भेंट, तो किसे होगा फायदा? कौन होगा सेमीफानल का दावेदार?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 19:12 IST