Sarkari Naukri 2026: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, डेयरी फील्ड ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इतनी होगी सैलरी
Sarkari Naukri BTSC Vacancy 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने डेयरी फील्ड ऑफिसर/टेक्निकल ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से हीं शुरू कर दी है। BTSC ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन के लिए जरूरी अपडेट्स शेयर किए हैं।
- भारत
- 3 min read

Sarkari Naukri 2026: बिहार के युवाओं के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका दिया है। आयोग ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अंतर्गत डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के 68 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। BTSC ने अपने आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर आवेदन के लिए जरूरी अपडेट्स भी शेयर कर दिया है, जहां से आवेदन भी कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बी.टेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)/बी.एससी (डेयरी टेक्नोलॉजी) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ हीं, Indian Dairy Diploma (IDD) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन शर्त है कि उन्हें डेयरी क्षेत्र में कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अगर अधिकतम उम्र की बात करें तो अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिला/बीसी/ईबीसी पुरुष या महिला के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष/महिला) के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 तक के हिसाब से की जाएगी।
क्या होगी आवेदन की अंतिम तिथि?
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 यानी आज से हीं शुरू कर दी गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 रखी गई है। इसमें कुल 68 पदों को भरा जाएगा, जिसमें आरक्षित/अनारक्षित वर्ग के लिए पदों की संख्या में अलग-अलग है।
Advertisement
आवेदन प्रक्रिया में अगर आवेदन शुल्क का बात करें, तो यूआर/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 600 रु. है, वहीं बिहार के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और आरक्षित/अनारक्षित महिलाओं के लिए 150 रु. रखा गया है। भर्ती प्रक्रिया में अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों (पुरुष/महिला) का आनेदन शुल्क 600 रु. ही रहेगा।
कितनी होगी सैलरी?
इन पदों पर सेलेक्टेड उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसमें संशोधित वेतनमान 9,300-34,800 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें ग्रेड पे 4,200 रुपये और वेतन स्तर - 6 शामिल है।
Advertisement
कैसे करें आवेदन?
BTSC के डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाएं। होमपेज पर डेयरी फील्ड/टेक्निकल ऑफिसर 2026 आवेदन लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
फिर लॉग इन कर आवेदन पत्र में शैक्षणिक, अनुभव और मांगी गई अन्य जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेट्स ध्यान से भरें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन की पीडीएफ डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंट आउट निकाल लें।