Railway Recruitment 2026: रेलवे में 1600 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा चयन, जानें आवेदन का तरीका

Railway Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 1644 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। बिना परीक्षा और इंटरव्यू मेरिट के आधार पर चयन होगा। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Railway Recruitment 2026
Railway Recruitment 2026 | Image: Freepik

SECR Railway Bharti 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 2026-27 सत्र के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को न लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही इंटरव्यू का सामना करना पड़ेगा। चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर के विभिन्न ट्रेडों के लिए निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन ट्रेडों में निकली भर्ती?

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेडों में वैकेंसी निकाली है, इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, COPA, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एवं AC मैकेनिक और स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी) के पद शामिल हैं। इसमें से रायपुर डिवीजन में कुल 1363 पद और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में 281 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

Advertisement

अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं इन पदों के लिए आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।

  • SC/ST: 5 साल की छूट
  • OBC: 3 साल की छूट

बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों को बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Advertisement

कैसे करें आवेदन? 

उम्मीदवार Apprenticeship India Portal या SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए- 

  • सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके SECR Raipur सर्च करें।
  • अपने ट्रेड के अनुसार आवेदन लिंक चुनें।
  • मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें:  CBSE Board 12th Result 2026: आज जारी हो सकता है CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट! DigiLocker पर आया नया अपडेट, ऐसे देखें स्कोरकार्ड

पब्लिश्ड