NEET-PG 2026 की तारीखों का ऐलान, यहां देखें शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस
NEET-PG 2026 Exam: मेडिकल क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वालों के लिए बड़ी खबर है। NEET PG 2026 का पूरा आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज द्वारा जारी इस टाइमटेबल में रजिस्ट्रेशन की महत्वपूर्ण तारीखों से लेकर परीक्षा की अंतिम तिथि तक की पूरी जानकारी दी गई है।
- भारत
- 3 min read

NEET-PG 2026 Exam: यदि आपने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब मेडिकल फील्ड में उच्च शिक्षा यानी पोस्ट ग्रेजुएशन MD,MS,PG Diploma करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 NEET PG 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके साथ ही एनबीईएमएस ने परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस और पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आइए जानते हैं आवेदन की तारीखों से लेकर एलिजिबिलिटी और फीस से जुड़ी हर पूरी जानते हैं।
NEET PG 2026 परीक्षा कब होगी?
नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 1 जुलाई 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि- 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक)
- एप्लिकेशन करेक्शन विंडो- 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
- एग्जाम सिटी अलॉटमेंट- 11 अगस्त 2026
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि- 27 अगस्त 2026
- नीट पीजी परीक्षा तिथि - 30 अगस्त 2026
- परिणाम घोषित होने की तिथि- 30 सितंबर 2026 तक
- इंटर्नशिप पूरी करने की लास्ट डेट- 30 सितंबर 2026
- अप्लाई करने का लिंक- NEET PG 2026 Apply Online Link
कौन कर सकता है आवेदन?
- आवेदक के पास नेशनल मेडिकल कमीशन या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री या प्रोविजनल/परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
- सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार की एक साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप 30 सितंबर 2026 या उससे पहले पूरी हो जानी चाहिए। यदि किसी छात्र की इंटर्नशिप इस कट-ऑफ तारीख के बाद पूरी होती है, तो वह एडमिशन के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
- जिन भारतीय नागरिकों या विदेशी छात्रों ने विदेशों से अपनी मेडिकल डिग्री ली है, उनके लिए NBEMS द्वारा आयोजित FMGE परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उन्हें भी 30 सितंबर 2026 से पहले अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी और आवेदन करने से पहले गृह मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी लेनी होगी।
आवेदन शुल्क क्या है?
नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार ही परीक्षा का भुगतान करना होगा।
Advertisement
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (Gen/OBC/EWS)- 3,500/- रुपये
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी (SC/ST/PwBD)- 2,500/- रुपये
- छात्र अपने आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।
नोट - ध्यान रहे कि एक बार फॉर्म सबमिट होने और फीस का भुगतान हो जाने के बाद, किसी भी परिस्थिति में न तो आवेदन वापस लिया जा सकेगा और न ही फीस रिफंड की जाएगी। इसलिए फॉर्म भरते समय अपनी सभी जानकारियां बेहद सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें - अचानक उठा बवंडर...जर्मनी के लेक कॉन्स्टेंस के ऊपर बना शक्तिशाली वॉटरस्प्राउट, मौसम विभाग भी हैरान